कुली हिंदी मूवी रिव्यू (2025): एक्शन और सस्पेंस से भरपूर मसाला फिल्म!

Reading Time: 8 minutes
कुली के एक दृश्य में रजनीकांत
कुली की मुख्य भूमिका में रजनीकांत (क्रेडिट: पोस्टर /सन पिक्चर्स)

“क्या होगा जब देवा और साइमन के बीच टकराव दिखेगा? क्या कुली सच में एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म साबित हुई है या नहीं?

Table of Contents

🍿कुली 2025 फिल्म का परिचय

14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई कुली फिल्म हिंदी में एक एक्शन थ्रिलर पर आधारित है, यह मुख्य अभिनेता के तौर पर रजनीकांत की 171वीं फिल्म हैं और फिल्म इंडस्ट्री में 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर बनाई गई है| फिल्म का निर्देशन सन पिक्चर्स के बैनर तले लोकेश कनगराज ने किया है| और इसको बनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ यह भी दिखाना है कि एक सिंडिकेट हैं जो ह्यूमन ट्रैफिकिंग, luxurious घड़ियाँ, गैर कानूनी सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स और नकली माल जिनमें उनका इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट भी शामिल हैं ऐसे हर काम को गैर कानूनी रूप से कर रहे हैं, और पुलिस और सिस्टम की पहुंच उनको पकड़ने में नाकामयाब हैं|

फिल्म अपने ट्रेलर के मुताबिक पर्दे पर बिल्कुल वैसे ही दिखाई देती है| कुली 2025 फिल्म का टोन एक्शन थ्रिलर और थीम क्राइम एंड वायलेंस है|

कुली फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सथ्यराज, रचिता राम हैं | मेहमान भूमिकाओं में आमिर खान, पूजा हेगड़े और महेश मांजरेकर हैं|

कुली मूवी ट्रेलर (क्रेडिट:सन पिक्चर्स)

कुली मूवी टीज़र (क्रेडिट:सन पिक्चर्स)

📖स्टोरीलाइन ओवरव्यू

देवा (रजनीकांत) की कुली फिल्म की कहानी और उसके करीबी दोस्त राजशेखर (सथ्यराज) के रिश्ते, दोस्ती और बिछड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है| जब देवा को अपने दोस्त की अचानक हुई मृत्यु का पता चलता है तो वह सच्चाई जानने के लिए एक मिशन पर निकल पड़ता है- क्या यह सच में एक हादसा था या इसके पीछे कोई राज़ छिपा है?

✍️कुली प्लॉट

यह फिल्म एक ऐसे दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिसमें वह दोनों किसी कारणवश एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं और फिर बुढ़ापे में एक तीसरा चरित्र उन दोनों की ज़िन्दगी में आता है| क्या वे दोनों उससे निपटने में कामयाब होंगे? क्या वे दोनों उसके जाल में फँस जाएँगे? क्या वे दोनों मिलकर उसको मार देंगे?

इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको कुली का रिव्यू पढ़ना पड़ेगा|

श्रेणियाँनाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश
डायरेक्टरलोकेश कनगराज
वॉइस कास्टरजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबीन शाहिर और सथ्यराज
रिलीज़ तारीख14 अगस्त, 2025
फिल्म शैलीएक्शन थ्रिलर
CBFCA
बैकड्रॉपविशाखापट्नम, हैदराबाद
मूवी टाइम2 घंटे 50 मिनट
ओटीटी प्लेटफार्मअमेज़न प्राइम

👨‍🎤कुली का अभिनय और परफॉर्मेंस

कुली के मुख्य कलाकार

देवा की भूमिका में रजनीकांत ने अपने करैक्टर को बहुत ही उत्कृष्ट और प्रभावशाली तरीके से निभाया हैं| आप ऐसे अभिनेता की फिल्म देख रहे हैं जो 74 वर्ष के होते हुए भी ऐसा महसूस नहीं कराते, चाहे आप उनके स्टंट्स दृश्य, डायलाग डिलीवरी, चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज देख ले, इससे उनके अभिनय में सम्पूर्णता और निरंतरता की झलक दिखाई देती हैं| पूरी फिल्म ही उनके कंधों पर चलती है| वह भावनात्मक रूप से दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहे| उनका अभिनय दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है|

साइमन की भूमिका में नागार्जुन अक्किनेनी का अभिनय भी औसत दर्ज़े का कहा जा सकता है| मुझे उनके नकारात्मक भूमिका को निभाने में कुछ अलग और नया नज़र नहीं आए| मुझे एक फिल्म क्रिटिक के तौर पर वह इस भूमिका में फिट नज़र नहीं आये| कुछ अभिनेता ऐसे होते हैं जो नेगेटिव शेड्स वाली भूमिका में कुछ ख़ास धमाल नहीं कर पाते, उस कैटेगेरी में इनको रख सकते हैं|

दयाल की भूमिका में सौबिन शाहिर ने बेहतरीन अभिनय किया है| उन्होंने बहुत ही हिंसात्मक दृश्यों को बर्बरता से अलग तरह से दिखाया है| वह इस किरदार में पूरी तरह से मैच करते हुए नज़र आते हैं| उन्होंने एक ग्रे शेड्स वाली भूमिका निभाई है|

प्रीति की भूमिका में श्रुति हासन का अभिनय बेहतरीन कहा जा सकता है| कुछ दृश्यों में उनका अभिनय बहुत बढ़िया है| एक तरह से वह फिल्म की मुख्य भूमिका में नज़र आईं, रजनीकांत के बाद|

सहायक कलाकार

सहायक भूमिकाओं में सभी का अभिनय ठीक-ठाक कहा जा सकता है|

🎬कुली डायरेक्टर

कुली हिंदी डब का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है जो कि एक सफल निर्देशक हैं| इससे पहले वह अवियल (2016), मानगरम (2017), कैथी (2019) मास्टर (2021), विक्रम (2022) और लियो (2023 ) जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं, इनमें से ज्यादातर उनकी फिल्में सफल रही हैं| उन्होंने कहानी को नयेपन और मनोरंजक तरीके से दिखाने की कोशिश की हैं| उन्होंने एक्शन और थ्रिलर के बीच परफेक्ट संतुलन बनाया, जो कि फिल्म को अलग तरह से बनाता है|

उन्होंने थीम को बहुत ही अलग तरह से दिखाया हैं| जो क्लाइमेक्स को इम्पैक्टफुल बनाता है| फिल्म शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती हैं| इंटरवल से पहले फिल्म थोड़ी सी बोर करते हुए नज़र आती है| कई स्टंट्स दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं| जो फिल्म को एंगेजिंग बनाता है| उन्होंने दर्शकों की भावनाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की| निर्देशक ने फिल्म में कुछ सस्पेंस भी रखा हैं जो दर्शकों में जिज्ञासा जगाता हैं|

कुछ दृश्यों को उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से निर्देशित किया है जैसे

  • हॉस्टल का फाइट वाला दृश्य |
  • देवा और साइमन के बीच का फाइट वाला दृश्य |
कुली के अलग अलग दृश्यों में फिल्म की स्टार कास्ट
कुली की मुख्य भूमिका में रजनीकांत (क्रेडिट: पोस्टर /सन पिक्चर्स)

📝पटकथा और डायलॉग्स

कुली कहानी

लोकेश कनगराज और चन्दरु अंबैहगन की कहानी में कोई नयापन तो नहीं हैं पर कहानी को एक अलग से फिल्माया गया हैं जो फिल्म को मनोरंजक और मसाले से भरपूर बनाता हैं|

पटकथा

लोकेश कनगराज और चन्दरु अंबैहगां की पटकथा थोड़ी सी कमज़ोर कही जा सकती है, कुछ दृश्यों को बहुत ही लम्बा लिखा गया हैं जो फिल्म को थोड़ा सा कमज़ोर बनाते हैं जैसे कि क्लाइमेक्स वाला दृश्य बहुत बोर करता हैं|

डायलॉग्स

लोकेश कनगराज और चन्दरु अंबैहगन के डायलॉग हिंदी में डब किए गए हैं जो ठीक ठाक लिखे गए हैं पूरी तरह से बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों के मुकाबले कमज़ोर ही कहे जा सकते हैं| दक्षिण भारत की फिल्मों को हिंदी में डब करके डायलाग लिखवाना सबसे कमज़ोर पक्ष कहा जा सकता हैं|

🎥सिनेमेटोग्राफी

गिरीश गंगाधरण की सिनेमैटोग्राफी अच्छी है, जो फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाती है| कुछ एरियल व्यूज दृश्य बहुत ही अच्छे से फिल्माए गए हैं| फिल्म की टोन और थीम के मुताबिक रोशनी और रंग कहानी को सहारा देते हैं| दृश्यों की फ्रेमिंग और डिजाइनिंग बहुत आकर्षक और सुन्दर है|

💥कुली एक्शन और विज़ुअल इफेक्ट्स

एक्शन

अम्बरिव के एक्शन्स और स्टंट्स फिल्म की सबसे बड़ी USP कही जा सकती है, हॉस्टल वाला एक्शन दृश्य बहुत ही खतरनाक तरीके से फिल्माया गया है| तीन लड़कियों को गुंडों द्वारा ले जाने वाला दृश्य तो देखते ही बनता है| प्री-क्लाइमेक्स वाला एक्शन दृश्य जिसमें देवा और साइमन की फाइट है जो बहुत ही शानदार और दमदार है, जो फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है|

विज़ुअल इफेक्ट्स

विज़ुअल इफेक्ट्स बहुत ही शानदार है और फिल्म को देखने के दौरान एक अलग तरह का अनुभव कराता है|

✂️एडिटिंग

फिलोमिन राज की एडिटिंग औसत दर्जे की है, कई सीन बेवजह खींचे गए जो कहानी को कहीं-कहीं पर बोर करती हुई नज़र आती है, एडिटिंग थोड़ी सी कसी हुई होनी चाहिए थी|

💃कोरियोग्राफी

सिर्फ एक गीत मोनिका को छोड़कर सैंडी की कोरियोग्राफी का ज्यादा स्कोप नहीं है|

🏰प्रोडक्शन डिजाइन और आर्ट डायरेक्शन

🏟️सेट डिजाइन

कुली का प्रोडक्शन डिजाइन एन. सतीश कुमार ने किया है| फिल्म के हर हिस्से में प्रोडक्शन डिज़ाइन एक समान स्तर का है, जिससे विजुअल टोन मजबूत रहती है।

 🎨आर्ट डायरेक्शन

धरणी गंगापुत्र का आर्ट डायरेक्शन भी कमाल का हैं|

👗कॉस्ट्यूम डिजाइन

कुली की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंगप्रवीण राजा ने की है| खासकर देवा और साइमन के व्यक्तित्व और भावनाओं को पूरी तरह से रिप्रेजेंट करती है| फिल्म की कहानी और दृश्यों के टोन के साथ-साथ align करते है|

🎶बैकग्राउंड स्कोर और साउंड डिजाइन

बैकग्राउंड स्कोर

कुली का बैकग्राउंड स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है जो एक्शन, थ्रिलर और स्टंट्स की दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है| बैकग्राउंड स्कोर को फिल्म का मजबूत पक्ष कहा जा सकता हैं| फिल्म के दृश्यों के मूड को बढ़ाते हुए बहुत ही दमदार और प्रभावशाली है| जो दर्शकों को एक अलग तरह से देखने का एहसास कराता है| साउंड इफैक्ट्स जो एक्शंस और इमोशनल ड्रामा वाले दृश्यों को अलग बनाते हैं|

साउंड डिजाइन

कुली का साउंड डिजाइन एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा वाले दृश्यों को शानदार बनाता है| साउंड डिजाइन फिल्म के विजुअल के साथ-साथ सिंक है|

कुली के अलग अलग दृश्यों में फिल्म की स्टार कास्ट
कुली की मुख्य भूमिका में रजनीकांत (क्रेडिट: पोस्टर /सन पिक्चर्स)

⭐कुली रेटिंग

⭐⭐⭐1/2

🔥क्लाइमेक्स

कुली का क्लाइमेक्स बहुत ही अद्भुत और शक्तिशाली है| इस तरह का क्लाइमेक्स आपने किसी भी फिल्म में नहीं देखा होगा, यह आपको एक बिल्कुल नए तरीके से महसूस कराता है। यह रोंगटे खड़े करने और आँखों में आँसू ला देने वाला है|

🎯निष्कर्ष/Verdict

👍खासियतें

  • रजनीकांत का अभिनय
  • शानदार बैकग्राउंड स्कोर।
  • दमदार विजुअल इफेक्ट्स
  • खतरनाक एक्शन्स

❌कमियां

  • औसत दर्जे की पटकथा
  • कुछ दृश्यों की लम्बाई
  • आमिर खान और महेश मांजरेकर का क्लाइमेक्स दृश्य में होना

❓क्विज

👉 “आपको क्या ज्यादा रोमांचक लगा—स्टंट्स या सस्पेंस?”

यह फिल्म किसके लिए है|

कुली उन दर्शकों के लिए है जो स्टंट्स और हिंसात्मक फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं।

✅CBFC

सीबीएफसी ने कुली को ए सर्टिफिकेट दिया, जिससे यह शिवा (1989) के बाद पहली रजनीकांत ए सर्टिफिकेट फिल्म बन गई और निर्देशक लोकेश कनगराज की पहली ए-रेटेड फिल्म| हालांकि इसे पहले भारत में उस वर्गीकरण और 169.57 मिनट की चलने की अवधि के साथ दिखाया जाएगा। बाद में, फिल्म निर्माताओं ने अंतिम कट में 25 सेकंड का ग्राफिक कार्ड जोड़ा। सिनेमा में रजनीकांत के 50वें वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह पारंपरिक रजनीकांत टाइटल कार्ड चलाया गया और फिर से उन्होंने इसे सीबीएफसी को भेज दिया। इस बार, उन्होंने उन चीजों को बदल दिया जिन्हें देखा और सुना जा सकता था, लेकिन उन्होंने अवधि में कटौती नहीं की, इस प्रकार कुल रनटाइम 170.22 मिनट था।

कुली को देखने के बाद, फिल्म निर्माता एलरेड कुमार ने कहा कि फिल्म को भारत में ए सर्टिफिकेट में नहीं रखा जाना चाहिए था क्योंकि अधिक हिंसा वाली अन्य फिल्में भी थीं जिन्हें ए सर्टिफिकेट की मंजूरी नहीं दी गई। फिल्म देखने के बाद, व्यापार विश्लेषकों और दर्शकों ने भी प्रमाणपत्र पर सवाल उठाया, यह सोचकर कि यह नए सीबीएफसी मानकों के कारण हो सकता है। उसके बाद, सन पिक्चर्स के मूल व्यवसाय, सन टीवी नेटवर्क ने मद्रास उच्च न्यायालय से ए सर्टिफिकेट के बजाय यू/ए प्रमाणपत्र (माता-पिता के मार्गदर्शन) के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट देकर उन्हें चौंका दिया क्योंकि इसने फिल्म में “हिंसा का जश्न मानते हुए दिखाया”।

हालाँकि, सन टीवी नेटवर्क इसका मुकाबला नहीं कर सका क्योंकि फिल्म के लिए बुकिंग दुनिया भर में पहले ही शुरू हो चुकी थी, और उन्होंने सोचा कि इसके बाहर आने के बाद इसे फिर से प्रमाणित किया जा सकता है। सीबीएफसी ने 20 अगस्त को पहली अदालत की सुनवाई के दौरान कहा कि निर्माता बदलाव नहीं करेंगे और ए सर्टिफिकेट को स्वीकार कर लिया। यदि प्रस्तावित कटौती पूरी हो गई होती तो उन्हें यू/ए सर्टिफिकेट मिल सकता था।

सीबीएफसी ने 25 अगस्त को फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने के अपने फैसले का बचाव किया। इसने कहा कि जांच समिति, जिसमें एक सीबीएफसी अधिकारी और चार बाहरी विशेषज्ञ शामिल थे, और पुनरीक्षण समिति दोनों इस बात पर सहमत थे कि फिल्म के हिंसक दृश्यों ने इसे केवल वयस्कों के लिए उपयुक्त बना दिया है, यही कारण है कि इसे ए सर्टिफिकेट मिला। इसके बाद अदालत ने सन टीवी नेटवर्क की अपील को खारिज कर दिया।

🌍 सामाजिक सन्देश

क्या फिल्मों में इस स्तर की हिंसा दिखाना वाकई ज़रूरी है? इस प्रकार के हिंसात्मक दृश्यों से भरी पड़ी फिल्म से हमारा समाज क्या सीखेगा, फिल्म में कुछ दृश्यों में बहुत अधिक बर्बरता दिखाई गयी हैं ? मनोरंजन की सीमा तक स्वीकार्य है, क्या हिंसा और बर्बरता दिखाने से क्या फिल्म अच्छा बिज़नेस करेगी? फिल्म के कुछ दृश्यों में जिस तरह खुलेआम चाकुओं से वार करते हुए दिखाया गया है| मैं मानता हूँ कि CBFC ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया हैं पर आज के दौर में हर फिल्म थिएटर के बाद OTT प्लेटफॉर्म्स पर आ जाती हैं, जहाँ कोई भी—यहाँ तक कि 18 वर्ष से कम आयु के दर्शक—आसानी से देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं|

आप उनको कहाँ तक रोक पाएंगे| हमारा देश भारत है, न कि कोई पश्चिमी समाज जहाँ हिंसा को सामान्य मनोरंजन का हिस्सा मान लिया जाता है। यहाँ सिनेमा समाज का आईना माना जाता है, इसलिए ज़रूरी है कि फ़िल्में ऐसी हिंसात्मक और बर्बरता से भरी सामग्री से जितना हो सके, दूर रहें।

💬कमेंट

क्या आपको लगता है कि इस तरह की हिंसात्मक फिल्में बननी चाहिए जिसमें हिंसा को बहुत ही बर्बर तरीके से दिखाया गया है

👇“अगर आपको यह रिव्यू अच्छा लगा हो तो इसे share करें, comment करें और follow करना न भूलें।”

कुली 2025 हिट या फ्लॉप

कुली फिल्म हिट नहीं हो पायी क्योंकि इसका बजट बहुत ज्यादा था|

कुली 2025 की कास्ट

रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सथ्यराज, रचिता राम

कुली 2025 रिलीज़ डेट/तिथि

14 अगस्त 2025

कुली 2025 बजट

350 करोड़ से अधिक

कुली 2025 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

514 करोड़

कुली पूरी फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है?

नहीं

कुली में कौन-कौन से हीरो हैं?

रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, सथ्यराज, और मेहमान भूमिकाओं में आमिर खान और महेश मांजरेकर

कुली फिल्म के नायक कौन है?

रजनीकांत

कुली में अनिरुद्ध की सैलरी कितनी है ?

15 करोड़ अनुमानित

क्या शाहरुख़ खान कुली फिल्म में अभिनय कर रहे हैं?

नहीं

क्या श्रुति हसन फिल्म कुली में रजनीकांत की बेटी है?

हाँ

कुली के खलनायक कौन हैं?

नागार्जुन अक्किनेनी

क्या कुली फिल्म की कहानी और रजनीकांत का किरदार लीक हो गया है?

हाँ

रजनीकांत के कुली की फीस कितनी है?

200 करोड़

क्या रजनीकांत ने असल जिंदगी में कुली का काम किया था?

हाँ और साथ में बस कंडक्टर का काम भी किया था|

Leave a Comment

Share your thoughts about my content or service. Let me know what you liked or what could be improved.
Enter your valid email address.
Share any ideas or improvements you'd like to see.
Was this review helpful? Let us know by sharing your feedback!