क्रेजी फिल्म रिव्यू 2025: किसने, किसको क्रेजी किया, अंत तक पता ना चला!

Reading Time: 4 minutes
क्रेजी फिल्म के एक दृश्य में सोहम शाह
क्रेजी फिल्म में सोहम शाह (क्रेडिट:पोस्टर/सोहम शाह फिल्म्स)

परिचय

28 फरवरी को रिलीज हुई क्रेजी 2025 एक थ्रिलर पर है| जिसका निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है क्रेजी का टोन थ्रिलर और थीम सर्वाइवल पर आधारित है| फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ कुछ अप्रिय घटनाएं होती है| जो दर्शकों को बांधे रखती है| क्रेजी का ट्रेलर जितना वादा करता है फिल्म वैसे ही पर्दे पर दिखाई पड़ती है| क्रेजी की मुख्य भूमिकाओं में सोहम शाह, टीनू आनंद, शिल्पा शुक्ला और पीयूष मिश्रा (सभी वॉइस ओवर के जरिए फिल्म में है, लेकिन फिजिकली इन्होंने फिल्म में अभिनय नहीं किया है)|

प्लॉट

यह फिल्म एक ऐसे डॉक्टर की कहानी पर है जिसके ऊपर किसी मरीज को मारने का इल्जाम है और सेटलमेंट होने के बाद उसे 5 करोड़ देने है वह अपने काम की जगह से 5 करोड़ अपनी कार में देने के लिए निकलता है लेकिन उसे एक अनजाने नंबर से कॉल आती है और अनजाना व्यक्ति उससे 5 करोड़ मांगता है वह अब खुद खतरे में पड़ जाता है कि वह 5 करोड़ सेटलमेंट वाले व्यक्ति को दे या फिर उसे दे जो फिरौती मांग रहा है| साथ ही साथ फिल्म में बहुत सारी अप्रिय घटनाएं भी होती रहती है| लेकिन क्या वह अपने गंतव्य तक पहुंच पाएगा? ऐसी कौन सी अप्रिय घटनाएं है जो उसके साथ होती है? अनजाना व्यक्ति उससे 5 करोड़ किसकी जान की कीमत के लिए मांगता है? यह सब जानने के लिए क्रेजी फिल्म देखें|

एक्टिंग एंड कैरक्टर्स

डॉक्टर अभिमन्यु सूद की भूमिका में सोहम शाह का अभिनय काबिले तारीफ कहा जा सकता है| सोहम शाह एक लोकप्रिय अभिनेता और प्रोडूसर तो नहीं है पर उनकी पिछली कुछ फिल्मों का जिक्र करना जरूरी है जैसे शिप आफ थिसिस (2013), गुलाब गैंग (2014) तलवार (2015), तुम्ब्भड़ (2018), महारानी (2021) और दहाड़ (2023)| इनमें कुछ फिल्में सफल तो कुछ फिल्में critically acclaimed रही है| पूरी फिल्म में वही छाए हुए है वह हर तरह से फंसे हुए नजर आते है उनके अभिनय में वह पीड़ा साफ झलकती है कि वह करे भी तो क्या करें हर तरह से खतरे में पड़ी अपनी जान को बचाए या फिर किडनैपर से| इतने जटिल रोल को निभाने में उन्होंने क्या अभिनय किया है, देखते ही बनता है| इस ट्रॉमा से वह कैसे बाहर निकले उसे कोई रास्ता नहीं सूझता उनके अभिनय में कोई किसी भी तरह की कमी नजर नहीं आती| उनको अपने अभिनय की क्षमता को दिखाने का भरपूर मौका मिला| सहायक कलाकारों में शिल्पा शुक्ला, टीनू आनंद और पीयूष मिश्रा ने वॉइस ओवर के जरिए ही अपनी हाजिरी दर्ज कराई है|

लेखन एंड डायरेक्शन

क्रेजी को गिरीश कोहली ने निर्देशित किया है जो इनकी पहली निर्देशित फिल्म भी है इस फिल्म से पहले वह मॉम (2017), केसरी (2019) और HIT द फर्स्ट केस (2022) का लेखन कर चुके हैं| इनमें से HIT को छोड़कर बाकी दोनों फिल्में सफल और लोकप्रिय रही| वह एक किताब मैराथन बाबा (2012) भी लिख चुके है, जो वर्ष 2012 में एक बेस्ट सेलिंग बुक रह चुकी है| टॉप 50 बेस्ट चैनल चार्ट्स के, इंडिया में नंबर 13 पर रही| क्रेजी का निर्देशन उन्होंने बहुत अलग तरीके से किया है, पूरी फिल्म ही उन्होंने रोड और कार में फिल्मा दी| उनके निर्देशन में पूरी फिल्म में रोड पर कार ही दौड़ती दिखी| उनकी कहानी कम से कम है पर पटकथा काफी दमदार है| अंत तक पता नहीं चलता कि फिल्म में आगे क्या होगा| डायलॉग भी असल जिंदगी से मेल खाते है, स्ट्रेट फॉरवार्ड है| उनका निर्देशन भी मजबूत है उनकी पूरी फिल्म पर पकड़ है, जो दर्शकों को काफी हद तक बांधे रखने में कामयाब रही| गाड़ी के टायर को बदलने वाला दृश्य बहुत अद्वितय बन पड़ा है ऐसे दृश्य बॉलीवुड फिल्मों में कम ही देखने को मिलते है पूरी फिल्म को एक एक्टर के कंधों पर रखकर निर्देशित की गई है|

क्रेजी फिल्म के एक दृश्य में सोहम शाह
क्रेजी फिल्म में सोहम शाह (क्रेडिट:पोस्टर/सोहम शाह फिल्म्स)

सिनेमैटोग्राफी

सुनील बोरकर, कुलदीप ममानिया की सिनेमेटोग्राफी बहुत ही कमाल की है, कुछ दृश्य को बहुत अच्छे से फिल्माया गया है बड़े पर्दे पर फिल्म के एरियल व्यूज दृश्य अच्छे बन पड़े है, फिल्म के कुछ हिस्सों की सिनेमैटोग्राफी उत्तम है|

एडिटिंग

संयुक्ता काजा, रयथेम लेथ की एडिटिंग तेज गति की है| फिल्म का अंत कब हो गया पता ही नहीं चलता बहुत ही साफ संपादन किया गया है|

संगीत

विशाल भारद्वाज का संगीत ठीक-ठाक है| विशाल भारद्वाज का एक गीत पापी बढ़िया बन पड़ा है| कुछ पुरानी फिल्मों के गीतों को रेक्रेट किया गया है जैसे गोलीमार भेजे में सत्या फिल्म से, अभिमन्यु चक्रव्यूह में इंकलाब फिल्म से|

लिरिक्स

क्रेजी के लिरिक्स गुलज़ार, मनन भारद्वाज, अशिम केमसन और ओशो जैन ने लिखे है|

बैकग्राउंड स्कोर

जैस्पर किड का बैकग्राउंड स्कोर प्रभावित करने वाला और टॉप क्लास का है|

प्रोडक्शन डिजाइन

शीतल दुग्गल, अमित वाघचौरे का प्रोडक्शन डिजाइन प्रमाणित लगते है|

श्रेणियाँनाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश
डायरेक्टरगिरीश कोहली
कास्टसोहम शाह, शिल्पा शुक्ला, पीयूष मिश्रा और टीनू आनंद (सभी वॉइस ओवर में)
फिल्म सारांश28 फरवरी को रिलीज हुई क्रेजी 2025 एक थ्रिलर पर आधारित है जिसका निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है क्रेजी का टोन थ्रिलर और थीम सर्वाइवल पर आधारित है| फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ कुछ अप्रिय घटनाएं होती है| जो दर्शकों को बांधे रखती है| क्रेजी का ट्रेलर जितना वादा करता है फिल्म वैसे ही पर्दे पर दिखाई पड़ती है|
रिलीज़ तारीख28 फरवरी, 2025
फिल्म शैलीथ्रिलर
CBFCU/A
बैकड्रॉपदिल्ली
मूवी टाइम1 घंटे 34 मिनट

कॉस्टयूम डिजाइनिंग

अभिलाषा देवनानी, नक्षत्र देवड़ीकर की कॉस्टयूम डिजाइनिंग औथेंटिक लगती है|

एक्शन

विकी अरोड़ा का एक्शन यथार्थवादी है|

क्लाइमेक्स

क्लाइमेक्स ने बहुत ही निराश किया, कुछ खास नहीं बन पाया, सारा मजा ही ख़राब कर दिया|

ओपिनियन

सोहम शाह के अच्छे अभिनय और कुछ अच्छे दृश्य के लिए देख सकते है|

रेटिंग

5/10

Flaws

अपनी खुद की बेटी इस तरह का किडनेपिंग वाला आईडिया लगा के अपने पिता को कैसे परेशान कर सकती है, समज से परे है, अगर बेटी स्लो, शारीरिक रूप से कमज़ोर है, तो वह ऐसा कदम कैसे उठा सकती है, जो फिल्म में दिखाया गया है, यह किसी को भी समज में नहीं आएगा| इस तरह की हरकत कोई भी अपने माता पिता के साथ नहीं कर सकता|

फिल्म कास्ट: सोहम शाह, शिल्पा शुक्ला, पीयूष मिश्रा और टीनू आनंद (सभी वॉइस ओवर में)

प्रोडूसर: सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद, डायरेक्टर: गिरीश कोहली, साउंड डिज़ाइन: कुणाल शर्मा, कास्टूम डिज़ाइन: अभिलाषा देवनानी, नक्षत्र देवड़ीकर, म्यूजिक: विशाल भारद्वाज, हर्षवर्धन रामेश्वर, मनन भारद्वाज, ओशो जैन, या प्रूफ, द रेड कैटल, लिरिक्स: गुलजार, मनन भारद्वाज, अशिम केमसन, ओशो जैन, बैकग्राउंड स्कोर: जैस्पर किड, प्रोडक्शन डिज़ाइन: शीतल दुग्गल, अमित वाघचौरे, एडिटर: संयुक्ता काजा, रयथेम लेथ, सिनेमेटोग्राफी: सुनील बोरकर, कुलदीप ममानिया, लेखन: गिरीश कोहली, एक्शन: विकी अरोड़ा, कास्टिंग डायरेक्टर: मयंक दीक्षित

Leave a Comment

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Share your thoughts about my content or service. Let me know what you liked or what could be improved.
Enter your valid email address.
Share any ideas or improvements you'd like to see.
Was this review helpful? Let us know by sharing your feedback!
error: Content is protected !!
[wpforms id="4070" title="false"]