पगलेट फिल्म/मूवी रिव्यु

Reading Time: 3 minutes

कभी-कभी, जिंदगी में पागलपन जरूरी है!

फिल्म पगलैट में सान्या मल्होत्रा
फिल्म पगलैट में सान्या मल्होत्रा

प्लॉट-यह फिल्म एक ऐसी जवान विधवा “संध्या” की है| जिसकी शादी के 5 महीने बाद ही उसका पति स्वर्ग सिधार जाता है| इस परिस्थिति में वह यह सीखती है, कि अपने परिवार का सामना कैसे करना है| फिल्म देखते वक़्त एक ऐसा पल आता है कि वह अचानक पति की अलमारी में एक फोटो देखती है, वह फोटो किसकी होती है जिसको देखकर उसको अपने पति से घृणा हो जाती है, पति ने उसके नाम पर 50 लाख का इंश्योरेंस भी करवाया था| जिसका चेक उसको मिल जाता है| क्या वह घर छोड़कर 50 लाख का चेक ले जाएगी और दूसरी शादी कर लेगी ? क्या उसकी, उसके पति के प्रति घृणा कम होगी? क्या वह अपने माता-पिता के साथ अपने घर वापस चली जाएगी? इन सभी सवालों को जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी|

थीम-यह फिल्म ब्लैक कॉमेडी ड्रामा थीम पर आधारित है|इसके अलावा पैरेलल सिनेमा की एक अच्छी फिल्म कही जा सकती है| हालांकि फिल्म को बनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश देना भी है, कि क्या हमारा समाज लड़कियों को आजादी देगा, कि वह अपनी जिंदगी के बारे में सोच सके? क्या पुरुष प्रधान समाज उस पर अपनी मनमर्जी थोपेगा? क्या स्त्रियों को पुरुषों की ही हमेशा माननी पड़ेगी?

एक्टिंग एंड कैरेक्टर्स– “संध्या” के किरदार में “सान्या मल्होत्रा” ने बहुत बढ़िया अभिनय किया है| उन्होंने एक-२ भाव जैसे रोना, हंसना, पीड़ा, अकेलापन, गुस्सा, जलन और ईर्ष्या, सभी को अच्छे से मिश्रण कर उत्कृष्ट अभिनय किया है| “आकांक्षा” के किरदार में “सयानी गुप्ता” का रोल छोटा सा है, फिर भी उनका अभिनय देखते बनता है, पहले तो अपने बॉयफ्रेंड को खोया फिर शादी ना करके अपने दर्द को अच्छे से चेहरे पर हाव -भाव से दर्शाया है|”नाजिया” के किरदार में “श्रुति शर्मा” जो संध्या की बेस्ट फ्रेंड है, उसने भी अच्छा अभिनय किया है| सपोर्टिंग कास्ट में “आशुतोष राणा” और “शीबा चड्ढा” दोनों ने अपने बेटे को खोने का दर्द बखूबी अपने चेहरे पर उड़ेला है| लोन का कर्ज कैसे चुकाया जाएगा, उन्होंने इस बात का जिक्र भी किसी से नहीं किया और उस दर्द को अपने दिल में ही रखा| “रघुवीर यादव” का अभिनय भी अच्छा है|

राइटर एंड डायरेक्टर– इस फिल्म को उमेश बिष्ट ने निर्देशित किया है| यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है| उनकी फिल्म पर पूरी पकड़ है| एक ब्लैक कॉमेडी ड्रामा कहानी जिसमें किसी की मृत्यु हो जाती है, उसे कैसे और किस तरह से चरित्रों के द्वारा बताना है,उन्होंने बखूबी फिल्माया है| इसके अलावा वह सभी पात्रों से बहुत अच्छा अभिनय निकलवा पाए|

कहानी- पटकथा-पर उनका पूरा नियंत्रण है,उन्होंने बहुत ही मजबूत लिखा है, दर्शकों को बांधे रखता है| चरित्रों को बहुत मजबूती से लिखा गया है, आगे कहानी में क्या होगा कोई नहीं बता सकता|

डायलॉग-फिल्म के डायलॉग बहुत ही ह्यूमर्स है, बहुत ही बढ़िया हास्य रस लिए हुए हैं|

सिनेमैटोग्राफी– रफ़ी महमूद की अच्छी है, लखनऊ शहर की गलियों को अच्छे से फिल्माया गया है| गंगा नदी के दृश्यों हो या आसमान से लिए हुए दृश्यों हो, सबका बहुत अच्छे से फिल्मांकन किया गया है|

एडिटिंग– बहुत साफ सुथरी है, बिना अवरोध के है, फिल्म की गति ठीक है, दृश्यों के बीच में परिवर्तन भी कमाल का है|

बैकग्राउंड स्कोर– ठीक-ठाक है|

प्रोडक्शन डिजाइन– एक पुराने घर का डिजाइन बहुत अच्छे से किया गया है|

साउंड डिजाइन– भी बढ़िया है|

म्यूजिक– यह फिल्म अरिजीत सिंह की Debut As A Music Director है

इसके अलावा संगीत और कुछ गीत अच्छे बन पड़े हैं, जैसे “थोड़े कम अजनबी” और “फायर फकीरा”

लिरिक्स-निलेश मिश्रा के लिखे हुए गीत भी अच्छे हैं|

क्लाइमैक्स- बहुत ही शानदार फिल्माया गया है|

ओपिनियन– रिकमेंड फॉर वन टाइम वॉच|

सोशल मैसेज– लड़की को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने और बदलने का अधिकार है|

और पुरुष प्रधान समाज उस पर अपनी मर्जी नहीं थोप सकते|

अप्रिशिएसन– इस फिल्म के लिए एक प्रतिभावान अभिनेत्री “कंगना रनौत” ने सान्या मल्होत्रा के अभिनय की बहुत तारीफ की है|

फैक्ट्स- दादी और घंटी बजाने वाला दृश्य बहुत ही परफेक्ट कॉमिक वाला बन पड़ा है|

फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड नॉमिनेशंस– इस फिल्म को बेस्ट एक्ट्रेस,सपोर्टिंग एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले मे नॉमिनेशंस मिल सकते हैं|

Filmfare OTT Awards9 December 2021Best Actress in a Web Original FilmSanya MalhotraNominated
Best Supporting Actor in a Web Original FilmAshutosh RanaWon
Best Supporting Actress in a Web Original FilmSayani GuptaNominated

Balaji Telefilms Ltd Presents, A Sikhya Entertainment Production

CBFC-U Movietime-1h.55m Genre-Black Comedy Drama Backdrop-Lucknow(UP) Release-2021

FilmCasting :- Sanya Malhotra, Ashutosh Rana, Sheeba Chaddha, Raghubir Yadav, Sayani Gupta, Ananya Khare, Meghna Malik,Jameel Khan,Rajesh Tailang and Natasha Rastogi

Written and Directed- Umesh Bist, Producers- Shobha Kapoor, Ekta Kapoor, Guneet Monga and Achin Jain, Co-Producer- Nachiket Pant Vaidya

Production Designer- Mayur Sharma, Costume Designer- Rohit Chaturvedi, Lyrics- Neelesh Misra, Raftaar (Pagglait), Music- Arijit Singh,

Cinematography- Rafey Mehmood, Editor- Prerna Saigal,Casting by- Casting bay,Sound Design- Anthony BJ Ruban

Casting :- Sanya Malhotra, Ashutosh Rana, Sheeba Chaddha, Raghubir Yadav, Sayani Gupta, Ananya Khare, Meghna Malik,Jameel Khan,Rajesh Tailangand Natasha Rastogi

3 thoughts on “पगलेट फिल्म/मूवी रिव्यु”

Leave a Comment

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Share your thoughts about my content or service. Let me know what you liked or what could be improved.
Enter your valid email address.
Share any ideas or improvements you'd like to see.
Was this review helpful? Let us know by sharing your feedback!
error: Content is protected !!
[wpforms id="4070" title="false"]