
“क्या होगा जब भगवान नरसिम्हा का हिरण्यकशिपु और हिरण्याक्ष से आमना सामना होगा? क्या महावतार नरसिम्हा सच में एक बेहतरीन एनिमेटेड फिल्म साबित हुई है या नहीं?
🍿महावतार नरसिम्हा फिल्म का परिचय
25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा मूवी एक इपिक मैथोलॉजिकल पर आधारित है, फिल्म का निर्देशन कलीम प्रोडक्शन के बैनर तले आश्विन कुमार ने किया है।|
इस फिल्म का कथानक नरसिम्हा पुराण, विष्णु पुराण और श्रीमद भगवत पुराण जैसे पवित्र महाकाव्य से प्रेरित हैं| और इसको बनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ पौराणिक और धार्मिक ज्ञान के बारे में भी बताना हैं| फिल्म अपने ट्रेलर के मुताबिक बिल्कुल पर्दे पर वैसे ही दिखाई देती है| महावतार नरसिम्हा इन हिंदी फिल्म का टोन इपिक मैथोलॉजिकल औरथीम अच्छाई vs बुराई है|
महावतार नरसिम्हा फिल्म की वॉइस कास्ट में आदित्य राज शर्मा, हरिप्रिया मट्टा, संकेत जायसवाल, प्रियंका भंडारी, वसुंधरा बॉस, उपलक्ष्य कोचर, संचित वर्तक और हरजीत वालिया हैं|
महावतार नरसिम्हा मूवी ट्रेलर (क्रेडिट:कलीम प्रोडक्शन)
महावतार नरसिम्हा मूवी टीज़र (क्रेडिट:कलीम प्रोडक्शन)
📖स्टोरीलाइन ओवरव्यू
यह फिल्म हिरण्यकशिपु के बेटे प्रह्लाद की भगवान विष्णु के प्रति अटूट भक्ति और प्रेम और पिता हिरण्यकशिपु की विष्णु भगवान और उनके भक्त प्रह्लाद के प्रति घृणा के इर्द-गिर्द घूमती हैं| यह फिल्म दर्शाती है कि अपने इष्टदेव के प्रति सच्ची, अटूट भक्ति और प्रेम में बहुत शक्ति होती है जो कि उनके आराध्य को अपने भक्त को दर्शन देने के लिए मजबूर कर देती हैं|
✍️ महावतार नरसिम्हा प्लॉट
इस एनिमेटेड फिल्म की कहानी भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा और ज्ञानी कश्यप और दिती के दो खूंखार असुरों बेटों के इर्द-गिर्द घूमती हैं| क्या हिरण्यकशिपु भगवान विष्णु पर जीत हासिल कर पाएगा? क्या हिरण्यकशिपु अपने बेटे प्रह्लाद को मृत्युदंड देगा? क्या प्रह्लाद अपनी भक्ति की शक्ति से विष्णु भगवान के साक्षात् दर्शन कर पाएगा? क्या हिरण्याक्ष को भगवान विष्णु मार देंगे ?
इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको महावतार नरसिम्हा एनिमेटेड मूवी रिव्यू पढ़ना पड़ेगा|
श्रेणियाँ | नाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश |
---|---|
डायरेक्टर | आश्विन कुमार |
वॉइस कास्ट | आदित्य राज शर्मा, हरी प्रिया मट्टा, संकेत जायसवाल, प्रियंका भंडारी, वसुंधरा बॉस, उपलक्ष्य कोचर, संचित वर्तक और हरजीत वालिया |
रिलीज़ तारीख | 25 जुलाई 2025 |
फिल्म शैली | एपिक मैथोलॉजिकल |
CBFC | U/A |
बैकड्रॉप | मैथोलॉजिकल |
मूवी टाइम | 2 घंटे 11 मिनट |
ओटीटी प्लेटफार्म | नेटफ्लिक्स |
👨🎤महावतार नरसिम्हा आवाज़ का अभिनय और परफॉर्मेंस
महावतार नरसिम्हा के मुख्य कलाकारों की आवाज़
हिरण्यकशिपु की भूमिका में आदित्य राज शर्मा की आवाज़ एकदम मैच करती है| अपने किरदार के साथ पूरी तरह से कनेक्ट करती है और प्रभावी भी है| प्रह्लाद की भूमिका में हरिप्रिया मट्टा की आवाज़ बहुत ही शानदार और दमदार है, एक मेल चरित्र से फीमेल की आवाज़ पूरी तरह से मैच करती हुई सुनाई देती हैं, और इतनी प्यारी और सुरीली आवाज़ है कि संवाद सुनते वक़्त आपकी आंखों में आंसू ला देती है| कथावाचक की आवाज़ में संकेत जायसवाल की आवाज़ फिल्म को एक नयी ऊंचाई तक ले जाती हैं|
दिती और लक्ष्मी जी के किरदार में वसुंधरा बोस की आवाज़ में जुड़ाव और प्रभावित करती हैं| नरसिम्हा की भूमिका में हरजीत वालिया की आवाज़ सबसे असरदार और खतरनाक है, जो कि किरदार से 100 प्रतिशत मिलती है और फिल्म में उनकी आवाज़ का बहुत दूर तक असर नज़र आता हैं| भगवान विष्णु की भूमिका में उपलक्ष्य कोचर की आवाज़ भी बहुत प्रभावित करती है| हिरण्याक्ष की भूमिका में संचित वर्तक की आवाज़ भी जानदार है|
बाकि सभी भूमिकाओं की आवाज़े जैसे ब्रह्मा, इंद्रदेव, वरुण देव और सूर्य देव भी पूरी तरह से अपने-अपने किरदारों से कनेक्ट करती हैं|
🎬महावतार नरसिम्हा डायरेक्टर
महावतार नरसिम्हा हिंदी डब का निर्देशन आश्विन कुमार ने किया है यह उनकी पहली हिंदी निर्देशित फिल्म है| इस फिल्म की थीम को उन्होंने बहुत ही अलग तरह से दिखाया हैं| उनकी फिल्म के हर डिपार्टमेंट्स पर पूरी पकड़ नज़र आती हैं| फिल्म धार्मिक श्रद्धा और मनोरंजन का संतुलन साधने की कोशिश करती है जो पारिवारिक दर्शकों के साथ-साथ बच्चों को भी अपील करती हैं| उन्होंने बहुत ही अच्छे तरीके से फिल्म को पेश किया हैं| फिल्म शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखती हैं| कही से फिल्म बोर करते हुए नज़र नहीं आती कई दृश्यों तो आँखों में आंसू ला देने वाले हैं|
वह टोन को अंत तक बरकार रखने में सफल रहे और दर्शकों की भावनाओं और उम्मीदों पर खरे उतरे| कुछ दृश्यों को उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से निर्देशित किया है जैसे
- प्रह्लाद को ऊपर पहाड़ से नीचे पानी में फेंकने वाला दृश्य|
- प्रह्लाद को समुद्र में फेंकने वाला और उसके बाद विष्णु भगवान का साक्षात प्रह्लाद को दर्शन देने वाला दृश्य|
- हाथी से प्रह्लाद को मारने वाला दृश्य|
- हिरण्याकशिपु की बहन होलिका से अपनी गोद में प्रह्लाद को अग्नि में बैठाकर वाला दृश्य है फिर फिल्म के अंत में भगवान नरसिम्हा का हिरण्याकशिपु को मारने वाला दृश्य|

📝पटकथा और डायलॉग्स
महावतार नरसिम्हा कहानी
जयापर्ण दास, आश्विन कुमार और रुद्र पी घोष की कहानी पौराणिक है, और उन्होंने अच्छे से रिसर्च करके कहानी को लिखा है| शुरू से लेकर अंत तक पूरी फिल्म मनोरंजक है जो दर्शकों को अपनी सीट से उठने नहीं देती|
पटकथा
आश्विन कुमार और रुद्र पी घोष की पटकथा सरल और एंगेजिंग है, दर्शकों को कनेक्ट करने के लिए इमोशन और एंटरटेनमेंट बैलेंस में हैं।
डायलॉग्स
रुद्र पी घोष के डायलॉग ज्यादा शुद्ध हिंदी और संस्कृत भाषा में बहुत प्रभावी और मन को छू लेने वाले हैं| जैसे
- क्या हुआ स्वामी आप चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं ,मूर्ख नारी मैंने तुम्हें चेतावनी दी थी कि संभोग के लिए समय अनुकूल नहीं था, परंतु तुमने एक न सुनी | अब भुगतो तो ,क्योंकि तुमने मेरे परामर्श को न मानकर शास्त्र के नियम तथा समय के पालन का उल्लंघन किया, इसके फल स्वरुप दो महा भयानक राक्षसों ने तुम्हारे गर्भ में आश्रय लिया है |तुम्हें पुत्र चाहिए था ना तो लो अब तुम दो खूंखार असुरों की माता बनोगी ,ऐसे असुर न तो कभी जन्मे थे और ना ही कभी जन्मेंगे| इनके जीवन के केवल दो ही लक्ष्य होंगे,भगवान से शत्रुता और उनके भक्तों पर हिंसा, तीनों लोकों में यह अपने अत्याचार से त्राहि त्राहि मचा देंगे और जब इनका अत्याचार चरण सीमा पर पहुंचेगा तब इनका वध स्वयं भगवान विष्णु करेंगे|
💥महावतार नरसिम्हा एनीमेशन और विज़ुअल इफेक्ट्स
एनीमेशन
फिल्म का एनिमेशन बहुत ही कमाल का और काफी अच्छा है – रंगों की चमक, करैक्टर डिज़ाइन और मैथोलॉजिकल सेटिंग दर्शनीय लगती है।
विज़ुअल इफेक्ट्स
विज़ुअल इफेक्ट्स बहुत ही शानदार और प्रभावी है और फिल्म को देखने के दौरान एक अलग तरह का अनुभव होता हैं| हालांकि कुछ जगह डिटेलिंग और तरलता और बेहतर हो सकती थी।
✂️एडिटिंग
महावतार नरसिम्हा की एडिटिंग आश्विन कुमार और अजय वर्मा ने की है जो अच्छी और क्रिस्प है, हर सीन अपनी जगह पर बिल्कुल सही बैठता है| कुल मिलाकर एंगेजिंग है|
🎶बैकग्राउंड स्कोर और साउंड डिजाइन
बैकग्राउंड स्कोर
सैम सी.एस का बैकग्राउंड स्कोर पौराणिक माहौल को सपोर्ट करता है। एक्शन और दिव्य क्षण में संगीत फिल्म को ऊँचाई देता है।
साउंड डिजाइन
कन्नन गणपत का साउंड डिजाइन बहुत ही मजबूत है|

🎵म्यूजिक और गीत
म्यूजिक
महावतार नरसिम्हा का संगीत सैम सी.एस ने दिया है। सभी गीत डिवोशनल तरह के हैं और सभी गीतों को बैकग्राउंड में रखा गया हैं|
गीत
गीतों को धार्मिक और मैथोलॉजिकल थीम पर लिखा गया हैं, जो कि फिल्म की टोन के साथ मैच करते हैं|
⭐महावतार नरसिम्हा रेटिंग
⭐⭐⭐⭐1/2
🔥क्लाइमेक्स
महावतार नरसिम्हा का क्लाइमेक्स बहुत ही शानदार और दमदार है| रोंगटे खड़े कर देने वाला और आँखों में आँसू ला देने वाला है|
🎯निष्कर्ष/Verdict
👍खासियतें
- शानदार वॉयस परफॉर्मेंस और बैकग्राउंड स्कोर।
- शुद्ध हिंदी व संस्कृत संवाद।
- प्रभावशाली विजुअल इफेक्ट्स।
❌कमियां
- कमज़ोर संगीत और गीत
- एनीमेशन क्वालिटी में सुधार की गुंजाइश।
❓क्विज
👉 “आपको क्या ज्यादा मजेदार लगा – विज़ुअल इफेक्ट्स या मैथोलॉजिकल थीम?”
यह फिल्म किसके लिए है|
महावतार नरसिम्हा उन दर्शकों के लिए है जो पौराणिक कथाओं को नए रूप में देखना चाहते हैं।
एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी-द महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स
जून 2025 में, रचनाकारों ने भगवान विष्णु के पौराणिक अवतारों से प्रेरणा लेते हुए, महावतार नरसिम्हा को एक शानदार एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी-द महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलने के लिए अपने रोमांचक दृष्टिकोण का अनावरण किया। निर्देशक अश्विन कुमार ने क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बेल फिल्म्स के साथ मिलकर आपस में जुड़ी 3डी-एनिमेटेड फिल्मों की एक आकर्षक श्रृंखला के माध्यम से दशावतार में जीवन की सांस लेने के लिए एक महत्वाकांक्षी 12-वर्षीय योजना का अनावरण किया।
द यूनिवर्स 2025 से 2037 तक हर दो साल में नई किस्तों का अनावरण करने के लिए तैयार है, जिसमें दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार की गई एक जीवंत सिनेमाई दृष्टि के साथ प्रत्येक अवतार की फिर से कल्पना की जाएगी। जैसा कि महावतार नरसिम्हा भव्य लॉन्च के लिए सुर्खियों में आते हैं, आगामी फिल्में अपनी कालानुक्रमिक यात्रा में शेष अवतारों की कहानियों को शालीनता से सामने लाएंगी, जिनमें से प्रत्येक एक अलग और मनमोहक कहानी कहने का रोमांच प्रदान करेगी।
जुलाई 2025 तक, महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स सात फिल्मों के एक रोमांचक लाइनअप के साथ सामने आ गया है। फ्रैंचाइजी विद्युतीकरण नरसिम्हा के साथ शुरू होती है और प्रतिष्ठित कल्कि को प्रदर्शित करते हुए एक रोमांचक दो-भाग वाले समापन के लिए उड़ान भरेगी। प्रत्येक फिल्म विष्णु के एक अद्वितीय अवतार से प्रेरणा लेती है, चाहे वह स्वयं पर जांची गई हो या विषयगत रूप से जटिल रूप से जुड़ी हुई हो, जो दर्शकों के लिए एक जीवंत और मनमोहक अनुभव तैयार करती है।
हिन्दू महाकाव्यों और ऐतिहासिक स्थलों की जीवंत कहानियों को एक साथ लाना
होम्बले फिल्म्स के आधिकारिक चैनल पर एक विशेष लाइव सत्र में, निर्देशक आश्विन कुमार ने अहोबिला मठ में पवित्र रक्तकुंड की अपनी व्यक्तिगत यात्रा के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने गहरी भावना के साथ वर्णन किया कि कैसे फिल्म ऐतिहासिक मंदिरों और पुरातात्विक चमत्कारों की भव्यता के साथ हिंदू महाकाव्यों की किंवदंतियों को जोड़ती है।
यह कथा अहोबिला में नव नरसिम्हा स्वामी मंदिरों, हम्पी में योग-नरसिंह मंदिर, जिसे आग से हुए नुकसान के बाद खूबसूरती से पुनर्स्थापित किया गया है, और यहां तक कि मुल्तान में प्रह्लादपुरी मंदिर के अवशेषों जैसे स्थलों को ध्यान में लाती है। विष्णु पुराण, वराह पुराण, नरसिम्हा पुराण, पद्म पुराण और श्रीमद भागवतम जैसे पवित्र ग्रंथ कहानी की आध्यात्मिक नींव बनाते हैं, जो राम सेतु में दर्शकों के अनुभव के समान प्रतिध्वनि पैदा करते हैं।
कुमार ने निरंतर ऐतिहासिक साक्ष्यों का पता लगाने में अपार चुनौतियों पर भी विचार किया, यह देखते हुए कि कैसे सदियों की मानव बस्ती अक्सर शुरुआती छापों को छुपाती या मिटा देती है। फिल्म के शोध में भूमिका निभाने वाले योगदानकर्ताओं-व्यक्तियों और संस्थानों दोनों को प्रारंभिक और समापन श्रेय में सामूहिक रूप से स्वीकार किया जाता है।
सबसे बढ़कर, निर्देशक ने इस बात पर जोर दिया कि दर्शकों और फिल्म के बीच का बंधन भारत की पवित्र परंपराओं और शास्त्रों के प्रति अटूट सम्मान में निहित है, जो कहानी कहने के केंद्र में बने हुए हैं|
🌍धार्मिक सन्देश
इस प्रकार की धार्मिक फ़िल्में बननी चाहिए, क्योंकि इससे हमें अपने पौराणिक कथाओं और ऐतिहासिक स्थलों की जीवंत कहानियों के बारे में समाज को ज्ञान प्राप्त होता है| बच्चों को हम अगर इस प्रकार की एनिमेटेड फिल्में बनाकर दिखाए तो बच्चें भी पूरा इंटरेस्ट लेकर देखते हैं और उन्हें अपने सनातन धर्म के बारे में ज्ञान प्राप्त होता हैं| इससे पहले इसी प्रकार की एनिमेटेड फिल्म हनुमान भी आई थी| वो फिल्म भी बच्चों में बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध रही|
💬कमेंट
❓क्या आपको लगता है, महावतार नरसिम्हा मैथोलॉजिकल/डिवोशनल जैसी फिल्मों का भविष्य अच्छा है?
👇“अगर आपको यह रिव्यू अच्छा लगा हो तो इसे share करें, comment करें और follow करना न भूलें।”
महावतार नरसिम्हा का बजट कितना है?
40 करोड़
महावतार नरसिम्हा क्या है?
यह एक तेलगु भाषा में बनाई गयी भगवान विष्णुजी के एक रुप नरसिम्हा पर एनिमेटेड फिल्म है जो हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी डब की गई है|
महावतार नरसिम्हा के बारे में क्या खास है?
यह पवित्र मान्यताओं और रहस्यवाद को आज के समय की सामाजिक चुनौतियों और मानवीय संवेदनाओं के साथ एक जीवंत तरीके से जोड़ता है। यह घमंड, लालच, वासना और जलन के बल पर शक्ति और श्रेष्ठता प्राप्त करने की कुत्सित मानसिकता को गहराई से उजागर करती है।
महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
250.75 करोड़ रुपये
क्या महावतार नरसिम्हा हिट है या फ्लॉप?
हिट
महावतार नरसिम्हा ने दुनिया भर में कुल कितनी कमाई की है?
326 करोड़ रुपये
क्या महावतार नरसिम्हा भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी है?
हाँ, यह पहली भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बनी है|
महावतार नरसिम्हा कास्ट
आदित्य राज शर्मा, हरी प्रिया मट्टा, संकेत जायसवाल, प्रियंका भंडारी, वसुंधरा बॉस, उपलक्ष्य कोचर, संचित वर्तक और हरजीत वालिया
महावतार नरसिम्हा बजट
40 करोड़ रुपये
महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन
326 करोड़ रुपये
महावतार नरसिम्हा मूवी कितने घंटे की है?
2 घंटे 11 मिनट
महावतार नरसिम्हा फिल्म 2025 की रिलीज डेट क्या है?
25 जुलाई 2025
महावतार नरसिम्हा ओटीटी रिलीज
19 सितम्बर 2025 को रिलीज़ हो चुकी है|
महावतार नरसिम्हा फिल्म हिंदी डब
हाँ हिंदी में डब की गई है|