
परिचय
31 जुलाई 2009 को रिलीज हुई लव आज कल हिंदी मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित है| जिसका निर्देशन इम्तिआज़ अली ने किया है| यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ यह संदेश भी देती है कि आजकल की युवा पीढ़ी प्यार और रिश्तों को लेकर क्या सोचती है? अगर हम इसे युवा आधारित फिल्म कहे तो अतिशियोक्ति नहीं होगी|फिल्म का टोन रोमांटिक कॉमेडी और थीम लव एंड रिलेशनशिप है| फिल्म अपने ट्रेलर के मुताबिक पर्दे पर बिल्कुल वैसे ही दिखाई देती है|फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, गिसेल्ली मोंटेरो, फ्लोरेंस बरुदेनेल ब्रूस, राहुल खन्ना, राज ज़ुत्शी, ऋषि कपूर और मेहमान भूमिका में नीतू सिंह है| #रीमेक और लव आज कल 2020 के बारे में पढ़े
लव आज कल का ट्रेलर (क्रेडिट: मैडॉक फिल्म्स/ दिनेश विजन)
लव आज कल 2009 हिट है या फ्लॉप?
सुपर हिट
लव आज कल 2009 किस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है?
नेटफ्लिक्स, जिओ हॉटस्टार और जिओ सिनेमा
लव आज कल फिर से रिलीज होगी?
इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है|
लव आज कल 2009 एक अच्छी फिल्म है?
हां यह एक बहुत अच्छी फिल्म है, मनोरंजन और रोमांटिक दृश्य से भरी हुई है|
लव आज कल में दीपिका पादुकोण का पेशा क्या है?
फ्रेस्को कलाकार
लव आज कल 2009 के अंत में क्या होता है?
अंत में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण आपस में मिल जाते हैं|
लव आज कल फुल मूवी
आप लव आज कल पिक्चर नेटफ्लिक्स, जिओसिनेमा और जिओहॉटस्टार पर देख सकते है|
प्लॉट
यह फिल्म एक ऐसे लड़के ”जय” और लड़की ”मीरा” की कहानी है|यह फिल्म जो अनजानों की तरह मिलते है,घूमते है|डांस पार्टीज और रेस्टोरेंट में जाते है| हुक्स अप करते है| ना दोनों में प्यार है, ना ही रिलेशनशिप है, फिर भी mutually ब्रेक अप कर लेते है|मीरा इंडिया में आ जाती है और जय वही रह जाता है| दोनों आपसी रजामंदी से touch में रहने का वादा करते है|
जय को लंदन में गर्ल फ्रेंड और मीरा का दिल्ली में बॉय फ्रेंड बन जाता है|”वीर सिंह” की कहानी साथ साथ parallel चलती रहती है| एक ही फिल्म में तीनों कहानियाँ चलन में है| क्या मीरा की शादी अपने बॉयफ्रेंड से होगी? जय की अपनी दूसरी गर्ल फ्रेंड से होगी ? क्या वीर सिंह का मिलन हरलीन से हो पाएगा ? दोबारा जय और मीरा मिल पाएंगे ? क्या मीरा और जय की शादी हो पाएगी ? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म लव आज कल 2009 देखनी पड़ेगी|
एक्टिंग और चरित्र
जय और वीर सिंह की भूमिका में ”सैफ अली खान” ने डबल रोल निभाया है| जिसमें वीर सिंह को जवानी का ऋषि कपूर को दिखाया गया है, सैफ अली खान का अभिनय काबिले तारीफ़ है, एक जटिल किरदार को उन्होंने बहुत बढ़िया ढंग से निभाया | चाहे वह जय हो या वीर सिंह हो दोनों किरदारों में उन्होंने अपना 100 % देने का प्रयत्न किया है|
मीरा के किरदार में ”दीपिका पादुकोण” का अभिनय भी लाजवाब कहा जाएगा | इस समय दीपिका करियर को दो साल ही हुए है, कि उन्हें बहुत ही मजबूत और हट के भूमिका निभाने को मिली है |और दीपिका ने बहुत सहज तरीके से भूमिका को निभाया चाहे, डांसिंग स्किल हो या डायलॉग्स बोलने की कला हो, कॉमिक टाइमिंग हो, भावनात्मक दृश्य हो, उन्होंने हर इमोशंस को परदे पर दिखाया है|
वीर सिंह की भूमिका में ऋषि कपूर का अभिनय भी अच्छा कहा जाएगा | एक सिख की भूमिका निभाने में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई होगी, क्योकि वह खुद एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है | Supporting casts में विक्रम ”राहुल खन्ना” हरलीन ”गिसेल्ली मोंटेरो” जो “फ्लोरेंस बरुदेनेल ब्रूस” हो सभी भूमिकाओं ने कहानी को आगे बढ़ाने में कही भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी | मेहमान भूमिका में बूढी हरलीन ”नीतू कपूर ” का में एक दृश्य भी है |
लेखन और निर्देशन
फिल्म का निर्देशन ”इम्तिआज़ अली” ने किया है | उन्होंने फिल्म की कहानी-पटकथा संवाद लिखे है | इस फिल्म से पहले उन्होंने ”सोचा न था”(2005), आहिस्ता आहिस्ता (2006) और ”जब भी मेट”(2007) को निर्देशित किया है, इनमें से जब वे मेट कमर्शियल ब्लॉकबस्टर थी| और सोचा न था और आहिस्ता आहिस्ता दोनों फिल्में भी कमाल की थी| Captain of the ship का रोल बहुत ही बढ़िया तरीके से निभाया|और पूरी फिल्म पर उनकी पकड़ मजबूत है |
कहानी-पटकथा–संवाद
‘इम्तिआज़ अली” ने कहानी-पटकथा-संवाद बहुत मजबूत लिखे है| संवाद भी बहुत ही कमाल के लिखे है, शब्दों का चयन सभी चरित्रों के अनुसार है | कहानी एक नए concept को लेकर बनायीं गयी है,ऐसी कहानी पहले कभी नहीं पर्दे पर आयी|
सिनेमेटोग्राफी
एन नटराजन सुब्रमणियम की सिनेमाटोग्राफी उत्तम दर्जे की है|लंदन, दिल्ली,और सन फ्रांसिस्को शहरों को उन्होंने बखूबी परदे पे सुन्दर तरीके से दिखाया है| फिल्म के सभी दृश्य अच्छे से फिल्माए गए है| आसमान से लिए गए दृश्य तो कमाल के है |

कोरियोग्राफी
बोस्को-सीज़र, सरोज खान, एश्ले लोबो की कोरियोग्राफी सभी गानों की बढ़िया है, चाहे डांस सांग हो इमोशनल सांग हो या पंजाबी सांग्स हो आदि|”चोर बाज़ारी” गाने की Bosco Caesar ने कोरियोग्राफी कमाल की की है |
एडिटंग
आरती बजाज की एडिटंग कसी हुई है,और फिल्म का pace भी फ़ास्ट है, दृश्यों की arrangements एंड cutting भी सही की गई है |
म्यूजिक
”प्रीतम” ने म्यूजिक बहुत ही मधुर धुन में बाँधा है| विशेषकर कुछ गीत जैसे ”चोर बाज़ारी”, इसके अलावा ”यह दूरियां” वैसे ही ”अज दिन चड्डिया” के साथ-२ ”मैं क्या हूँ” ”आहूं आहूं” उसी अंदाज़ में ”ट्विस्ट” बहुत ही बढ़िया बन पड़े है |Overall Full album का म्यूजिक अच्छा है|
श्रेणियाँ | नाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश |
---|---|
डायरेक्टर | इम्तिआज़ अली |
कास्ट | सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, गिसेल्ली मोंटेरो, जो फ्लोरेंस बरुदेनेल ब्रूस, राहुल खन्ना, राज ज़ुत्शी, ऋषि कपूर और मेहमान भूमिका में नीतू सिंह |
रिलीज़ तारीख | 31 जुलाई, 2009 |
फिल्म शैली | रोमांटिक कॉमेडी |
CBFC | U/A |
बैकड्रॉप | लंदन और दिल्ली |
मूवी टाइम | 2 घंटे 9 मिनट |
लव आज कल के गाने
सभी गीतों को ”इरशाद कामिल” ने लिखा है | अच्छे से संगीतबद्ध किया गया है |लव आज कल songs थीम और टोन के हिसाब से समकालीन लिखे गये है |
बैकग्राउंड स्कोर
सलीम सुलेमान का बैकग्राउंड स्कोर भी फिल्म की थीम से अच्छे से sync करता हुआ बनाया गया है |
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन
अनिता श्रॉफ अदजानिया, डॉली अहलुवालिया, आयेशा दासगुप्ता की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग फिल्म की लुक एंड फील के हिसाब से विशेषकर दीपिका पादुकोण की अच्छी है |
साउंड डिज़ाइन
दिलीप सुब्रमण्यम का साउंड डिज़ाइन भी बढ़िया है |
प्रोडक्शन डिज़ाइन
टेडी मौर्या का प्रोडक्शन डिज़ाइन ठीक ठाक है |
रेटिंग
*** एंड 1/2
क्लाइमेक्स
फिल्म का क्लाइमेक्स अच्छा बन पड़ा है, टिपिकल बॉलीवुड फिल्मों के तरह जहाँ पर हीरो और हीरोइन आपस में मिल जाते है और फिल्म का अंत सुखद होता है|
ओपिनियन
जो दर्शक रोमांटिक कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते है वे इस फिल्म को देख सकते है|अच्छे संगीत और गाने, ताज़ा कहानी और अच्छे अभिनय के लिए एक बार देखी जा सकती है|
पॉपुलर डायलॉग्स
Mango people और तू हमेशा correct बात बोल देती है जानेमन !
रीमेक और लव आज कल 2020
2011 में, लव आज कल को तेलेगु भाषा में फिर से रिलीज़ किया गया था, जिसमें पवन कल्याण, तृषा कृष्णन और कृति खरबंदा ने भूमिकाओं को निभाया था।
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अभिनीत लव आज कल 2020 और दोबारा से इम्तिआज़ अली द्वारा निर्देशित इसी नाम का आध्यात्मिक उत्तराधिकारी रिलीज़ हुआ, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी|
विरासत
लव आज काल 2009, हिंदी सिनेमा में सबसे लोकप्रिय रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्मों में से एक हैं। यह सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई। सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के प्रदर्शन को उनके सबसे महत्वपूर्ण अभिनय में से एक माना गया।
त्रुटियाँ
‘चोर बाज़ारी” गाने में दीपिका पादुकोण की ड्रेस और पर्स का रंग बदल जाते है| गाने के बीच में पर्स को फ़ेंक देती है| जैसे ही गाना खत्म होता है वैसे ही हाथ में फिर पर्स आ जाता है| फिल्म के शुरू में ऋषि कपूर को 2 सीन्स में इग्नोर कर दिया गया है| तीसरे सीन से उनको इंट्रोडस किया गया है पता नहीं ऐसा क्यों किया गया | इंटरनल होने से 15 -20 मिनट्स पहले 3 गाने बैक टू बैक डाल दिए गए है| इंटरवल के बाद फिर एक गाना आ जाता है|
CBFC Certificate
दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान अभिनीत 2009 की फिल्म लव आज कल में CBFC द्वारा कुछ दृश्यों को काटा या संशोधित किया गया था। जैसे एक दृश्य जहाँ सैफ अली खान को thugs द्वारा पीटा जाता है, हटा दिया गया था| दंपति के मुख्य किस्सिंग्स के विभिन्न दृश्यों को हटा दिया गया था, जिसमें एक कार में भी शामिल था|
लव आज कल के कलाकार: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, गिसेल्ली मोंटेरो, फ्लोरेंस बरुदेनेल ब्रूस, राहुल खन्ना, राज ज़ुत्शी, ऋषि कपूर और मेहमान भूमिका में नीतू सिंह
प्रोडूसर: दिनेश विजन, सैफ अली खान, डायरेक्टर: इम्तिआज़ अली, साउंड डिज़ाइन: दिलीप सुब्रमण्यम, कास्टूम डिज़ाइन: अनिता श्रॉफ अदजानिया, डॉली अहलुवालिया, आयेशा दासगुप्ता, म्यूजिक: प्रीतम,लिरिक्स: इरशाद कामिल, बैकग्राउंड स्कोर: सलीम सुलेमान, प्रोडक्शन डिज़ाइन: टेडी मौर्या, एडिटर: आरती बजाज, सिनेमेटोग्राफी: एन नटराजा सुब्रमण्यम, कोरियोग्राफी: बोस्को-सीज़र, सरोज खान, एश्ले लोबो, स्टोरी-स्क्रीनप्ले–डायलॉग्स: इम्तिआज़ अली, एक्शन: मोहम्मद एजाज शेख, अब्दुल जावेद शेख, एरिक जैकोबस- सन फ्रांससिस्को
Film fare Awards 2009 Nominations
Best Film | Love Aaj Kal | Nominated | ||
Best Director | Imtiaz Ali | Nominated | ||
Best Story | Imtiaz Ali | Nominated | ||
Best Screenplay | Imtiaz Ali | Nominated | ||
Filmfare Awards | 27 February 2010 | Best Dialogue | Imtiaz Ali | Nominated |
Best Actor | Saif Ali Khan | Nominated | ||
Best Actress | Deepika Padukone | Nominated | ||
Best Music Director | Pritam | Nominated | ||
Best Lyricist | Irshad Kamil for “Aj Din Chadheya” | Won | ||
Best Male Playback Singer | Rahat Fateh Ali Khan for “Aj Din Chadheya” | Nominated | ||
Best Female Playback Singer | Sunidhi Chauhan for “Chor Bazaari” | Nominated | ||
Best Choreography | Bosco-Caesar for “Chor Bazaari” | Won |
Awesome
Thank you very much my better half.
Superb excellent explanation.
Thank you very much for your compliment. thanks for your support and making my day happy.
Very nice bhaiya… bhot achi review writing hai… wonderful 👍
Wonderful…nice review writing bhaiya 👍