
परिचय
30 मार्च 2025 को रिलीज हुई सिकंदर फिल्म एक्शन पर है| जिसका निर्देशन ए आर मुरुगादोस ने किया है इस फिल्म का टोन ड्रामा और थीम एक्शन पर आधारित है| यह फिल्म सिर्फ और सिर्फ मसाले वाला मनोरंजन करती है| दर्शक अपना दिमाग घर पर रख कर यह फिल्म देखने जाएं, क्योंकि इसको देखते हुए आपको पर्दे पर सिर्फ एक्शन और हर तरह का मसाला देखने को मिलेगा जो आम तौर पर हिंदी फिल्मों में होता है| फिल्म अपने ट्रेलर के अनुसार पर्दे पर बिल्कुल वैसी दिखाई नहीं देती| सिकंदर फिल्म मूवी की मुख्य भूमिकाओं में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, संजय कपूर और प्रतीक बब्बर और सथ्यराज है|
सिकंदर मूवी ट्रेलर
https://www.youtube.com/watch?v=BAk5ZCoTWY8 (नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट/सलमान खान फिल्म्स)
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
30 करोड़
सिकंदर फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी पर आधारित है| जो राजकोट का राजा होता है और गरीबों की हर तरह से सहायता करता है| जिसका शहर में अलग तरह का रुतबा है, एक आवाज मारता है, तो पूरा शहर उसके महल के बाहर खड़ा हो जाता है| एक तरह से वह गरीबों का मसीहा है| रानी साहिबा भी हर कदम पर उनकी रक्षा करती हुई दिखाई देती है| एक दिन अचानक एक ऐसी घटना घटित होती है, जिससे राजा की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है| वह ऐसी क्या घटना होती है जिससे उसका सब कुछ खत्म हो जाता है? क्या उसकी जिंदगी पहले जैसी नॉर्मल हो पाएगी? क्या रानी साहिबा सब कुछ ठीक कर देगी? यह सब जानने के लिए सिकंदर मूवी 2025 का रिव्यू पढ़े|
अभिनय और कैरक्टर्स
संजय और सिकंदर की भूमिका में सलमान खान का चरित्र जैसे होना चाहिए था बिल्कुल वैसा ही है एक्शन से भरा हुआ लेकिन वह इस भूमिका के साथ पूरा इंसाफ नहीं कर पाए सिवाय एक्शंस को छोड़कर उनका चरित्र बहुत कमजोर लिखा गया है उनको कुछ खास करने के लिए नहीं मिला उनकी उम्र अब उनके चेहरे से साफ झलकती नजर आती है| उनका कमजोर अभिनय, बॉडी लैंग्वेज और फेशियल एक्सप्रेशंस उनकी हर फिल्म की तरह एक जैसे ही है| उसी तरह के डांस स्टेप्स और अभिनय में भी कुछ नयापन नहीं है| पूरी फिल्म उनके कंधों पर टिकी हुई है, लेकिन कुछ तो नया होना चाहिए था पर उनकी भूमिका ने निराश किया|
साईश्री की भूमिका में रश्मिका मंदाना का चरित्र भी कुछ खास नहीं है सलमान खान के सामने वह बौनी नजर आई| वह सिर्फ शुरू की 40 मिनट की फिल्म में ही है उनकी और सलमान खान की उम्र का फासला साफ पर्दे पर झलकता है| उनको कुछ खास करने को नहीं मिला| मुझे समझ नहीं आया कि इतना कमजोर रोल उन्होंने कैसे स्वीकार कर लिया| जिस तरह से उन्होंने पुष्पा, एनिमल और पुष्पा 2 में भूमिकाएं निभायी है उस तरह से वह इस फिल्म में अपनी प्रतिभा को पर्दे पर नहीं दिखा पाई| अमर की भूमिका में शरमन जोशी के चरित्र में भी कुछ खास दम नहीं था| और उनका अभिनय भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया, एक कठपुतली की तरह उनको सलमान खान के सामने खड़ा कर दिया गया| और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है| अर्जुन की भूमिका में प्रतीक बब्बर के सिर्फ तीन दृश्य ही फिल्म में है अब इन तीन दृश्यों में वह क्या ही कर सकते थे| वैदेही की भूमिका में काजल अग्रवाल का चरित्र छोटा सा है पर वह औसत दर्जे का अभिनय कर पाई| मंत्री प्रधान की भूमिका में सथ्यराज का चरित्र ठीक-ठाक है, वह ही सिर्फ सही तरह से अच्छा अभिनय दिखा पाए उनकी भूमिका छोटी थी पर उन्होंने अच्छा अभिनय किया| निशा के पिता की भूमिका में संजय कपूर पूरी तरह से असफल रहे| उनके भी दो-तीन दृश्य ही थे|
निर्देशन
इस फिल्म को ए आर मुरुगादोस ने निर्देशित किया है| वह दक्षिण भारत की तमिल फिल्मों को निर्देशित करने के लिए जाने जाते है| उनकी पहली हिंदी निर्देशित फिल्म आमिर खान अभिनीत गजनी जो 2008 में रिलीज हुई थी, जो तमिल फिल्म गजनी (2005) की रीमेक थी| फिर उनकी अक्षय कुमार अभिनीत हॉलीडे (2014) में आई यह फिल्म भी तमिल फिल्म थुपक्की (2012) की रीमेक थी| इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत अकीरा (2016) रिलीज हुई, जो तमिल फिल्म मौना गुरु (2011) की रीमेक थी| उनकी सभी फिल्में सफल थी, अकीरा को छोड़कर| पहली बार वह बिना तमिल फिल्म रीमेक के हिंदी फिल्म सिकंदर निर्देशित कर रहे है| लेकिन इस फिल्म की कहानी में कोई दम नहीं है, उनका निर्देशन भी कमजोर रहा| वह कहानी को सही ढंग से पेश और कसकर नहीं पकड़ पाए| सिर्फ एक्शन के मामले में फिल्म मनोरंजन प्रदान करती है, वरना कहानी में कुछ भी नया नहीं है| सभी चरित्रों का अभिनय प्रदर्शन भी कमजोर रहा| वह फिल्म के एक्शन टोन को जरूर मेंटेन कर पाए और स्थिर रख पाए| फिल्म की गति और कहानी की बनावट भी कमजोर रही| हां वह फिल्म के संपादन के साथ फोटोग्राफी, संगीत और ध्वनि को अच्छे से जोड़ पाए| निर्देशक ने सामाजिक मुद्दे को समझदारी से दिखाया है| निर्देशक दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए|

कहानी-पटकथा-संवाद
सिकंदर मूवी की कहानी-पटकथा-संवाद ए आर मुरुगादोस ने लिखे है, कहानी में कुछ खास नयापन नहीं है| पटकथा चरित्रों का निर्माण करने में असफल साबित हुई| फिल्म कहीं-कहीं बीच में बोर भी करती है| कहानी में breaks और gaps है जो फिल्म को स्मूथली नहीं चलने देते, फिल्म के दृश्यों को अच्छे से नहीं रचा गया जो कहानी में ट्विस्ट या भावनात्मक प्रभाव नहीं डाल पाते| फिल्म के संवाद बहुत ही बढ़िया से लिखे गए खासकर सलमान खान के| डायलॉग प्रभावित करते है, सलमान खान का संवाद बोलने का स्टाइल भी शानदार है|
सिनेमैटोग्राफी
एस थिरुनावुक्कारासु की सिनेमेटोग्राफी दिखने में अद्भुत है और कहानी को आगे बढ़ाती है| कैमरा एंगल्स और गति का स्मूथली इस्तेमाल किया गया है| फिल्म में लाइटिंग और कलर फिल्म की थीम और टोन के मुताबिक है| दृश्यों की फ्रेमिंग भी आकर्षक है| लोकेशंस और प्रोडक्शन डिजाइन को प्रभावी रूप से दिखाया गया है|
एडिटिंग
विवेक हर्षन की एडिटिंग कमजोर गति कहानी को धीमी करती है, और जुड़ा हुआ नहीं बनाती| फिल्म को लंबा भी खींचा गया है, 5-10 मिनट की फिल्म काटी जा सकती थी| दृश्यों का दूसरे दृश्यों से जुड़ाव बिना अवरोध के है|
प्रोडक्शन डिजाइन
अमित रे, सुब्रत चक्रवर्ती का प्रोडक्शन डिज़ाइन फिल्म की लोकेशंस कहानी के संदर्भ के अनुसार विश्वसनीय लगता है| सेट्स बनावटी और अस्थिर लगते है| जो फिल्म के दृश्य को unrealistic बनाते है| बैकग्राउंड डीटेल्स काफी नकली लगे| प्रोडक्शन डिजाइन ने एक ठोस वातावरण नहीं बनाया|
श्रेणियाँ | नाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश |
---|---|
डायरेक्टर | ए आर मुरुगादोस |
कास्ट | सलमान खान, रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, संजय कपूर और प्रतीक बब्बर और सथ्यराज |
फिल्म सारांश | 30 मार्च 2025 को रिलीज हुई सिकंदर फिल्म एक्शन पर है| जिसका निर्देशन ए आर मुरुगादोस ने किया है इस फिल्म का टोन ड्रामा और थीम एक्शन पर आधारित है यह फिल्म सिर्फ और सिर्फ शुद्ध मनोरंजन करती है| |
रिलीज़ तारीख | 30 मार्च, 2025 |
फिल्म शैली | एक्शन |
CBFC | U/A |
बैकड्रॉप | राजकोट और मुंबई |
मूवी टाइम | 2 घंटे 23 मिनट |
बैकग्राउंड स्कोर
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर संतोष नारायणन ने दिया है और कहानी को बढ़ाने वाला बनाया है| भावनाओं और दृश्यों के मूड को भी बढ़ाता है, वह फिल्म की थीम और टोन के साथ मैच भी करता है|
संगीत
फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है| संगीत कुछ खास नहीं बन पाया जिस तरह से सलमान खान की फिल्मों का संगीत होता है| इस फिल्म का बिलकुल भी वैसा नहीं है| ज़ोहरा जबीन गीत ठीक ठाक है, बम बम भोले औसत दर्जे का है, सिकंदर नाचे एक बार सुना जा सकता है| गायकअरिजीत सिंह की आवाज़ में हम आपके बिना गीत मधुर और सुरीला है लेकिन फिल्म में यह गीत पूरा नहीं रखा गया है|
गीतकार
फिल्म के सभी गीतों को समीर ने लिखा है, समीर फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने गीतकार है, और बहुत पुराने समय से गीतों को लिख रहे है|
साउंड डिजाइन
परीक्षित लालवानी, कुणाल मेहता का साउंड डिजाइन नेचुरल और प्रभावी है, जो एक्शन और इमोशनल दृश्यों को सहायता प्रदान करता है| डायलॉग और साउंड साफ-साफ सुनाई देते है| साउंड डिजाइन पूरी तरह से विजुअल के साथ-साथ जुड़ा हुआ है|
कोरियोग्राफी
कोरियोग्राफी फराह खान, अहमद खान, दिनेश मास्टर और बृंदा ने की है| जिस तरह से सलमान खान अपनी फिल्मों में डांस स्टेप्स करने में माहिर है उसी तरह के सभी गीतों की कोरियोग्राफी की गई है| उनकी पुरानी फिल्मों की तरह ही डांस स्टेप्स है कुछ नया नहीं है|
कॉस्ट्यूम डिजाइन
कॉस्टयूम डिजाइनिंग का ज्यादा स्कोप तो नहीं था, सिर्फ सलमान खान की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग उनकी अपनी ही बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने उनकी पर्सनैलिटी और करैक्टर के मुताबिक मैच करके की है| रश्मिका मंदाना कीमेगन कंसेशियो ने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है|
एक्शन
एक्शन फिल्म की सबसे बड़ी USP है, इस फिल्म से पहली बार केविन कुमार एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे है उन्होंने अपनी पहली फिल्म में ही धमाल मचा दिया है उन्होंने बहुत ही बढ़िया एक्शंस और स्टंट्स दिखाकर फिल्म में जान फूंक दी है| बहुत ही कमाल के और शानदार स्टंट्स है, जो फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद करते है| और एक्शन फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष माना जा सकता है|
क्लाइमेक्स
क्लाइमेक्स में कुछ भी नया नहीं है ऐसे क्लाइमेक्स हम पहले भी कितनी बार पुरानी फिल्मों में देख चुके है| जैसे ही हीरो आता है अपने लोगों को गुंडो से बचाता है, विलेन की पिटाई करता है| वही घिसा पिटा पुरानी फिल्मों वाला क्लाइमेक्स है|
रेटिंग
4/10
ओपिनियन
मसाला और एक्शन फिल्में पसंद करने वाले यह फिल्म देख सकते हैं और खास कर सलमान खान के फैंस|
कमियां
कानून पुलिस की तो धज्जियां फिल्म में उड़ा रखी है पुलिस की तो कुछ वैल्यू ही नहीं है, हर कोई कानून अपने हाथ में ले रहा है| कम से कम पुलिस को तो फिल्म में मजबूत दिखाई जाना चाहिए था|
सामाजिक संदेश
अपने ऑर्गन्स को डोनेट करना फिल्म में दिखाया गया है वैसे ऑर्गन्स डोनेट करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए| इससे देश में ऑर्गन्स डोनेट करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी|
सिकंदर मूवी कास्ट: सलमान खान, रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, संजय कपूर और प्रतीक बब्बर और सथ्यराज
प्रोडूसर: साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर: ए आर मुरुगादोस,साउंड डिज़ाइन: परीक्षित लालवानी, कुणाल मेहता , कास्टूम डिज़ाइन: अलवीरा अग्निहोत्री, मेगन कंसेशियो, म्यूजिक: प्रीतम, लिरिक्स: समीर, बैकग्राउंड स्कोर: संतोष नारायणन, प्रोडक्शन डिज़ाइन: अमित रे, सुब्रत चक्रवर्ती, एडिटर: विवेक हर्षन, सिनेमेटोग्राफी: एस थिरुनावुक्कारासु, कोरियोग्राफी: फराह खान, अहमद खान, दिनेश मास्टर, बृंदा, स्टोरी-स्क्रीनप्ले-डायलॉग्स: ए आर मुर्गोडोस, एक्शन: केविन कुमार, कास्टिंग डायरेक्टर: मुकेश छाबरा
सिकंदर मूवी सांग
ज़ोहरा जबीन, बम बम भोले, सिकंदर नाचे और हम आपके बिना
सिकंदर मूवी बजट
200 करोड़
सिकंदर मूवी कब आएगी
30 मार्च 2025 को रिलीज़ हो चुकी है|
सिकंदर मूवी रिलीज़ डेट
24 मार्च, 2025
सिकंदर फर्स्ट डे कलेक्शन
30 करोड़
सिकंदर फुल मूवी
अभी उपलब्ध नहीं है|
सिकंदर मूवी रिव्यु इन हिंदी
गूगल सर्च इंजन पर खोजे हिंदी में रिव्यु पढ़ने के लिए|
सिकंदर फिल्म हिट या फ्लॉप
अभी आज ही तो रिलीज़ हुई है इतनी जल्दी किसी भी फिल्म को हिट या फ्लॉप घोषित नही कर सकते|
सिकंदर फिल्म टिकट की कीमत
150-250 के बीच