
हॉउसफुल 5 परिचय
6 जून 2025 को रिलीज हुई हाउसफुल 5 फिल्म कॉमेडी थ्रिलर पर आधारित है| जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है| यह मूवी सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन के मकसद से बनायी गयी है| मूवी का टोन कॉमेडी थ्रिलर और थीम धोखाधड़ी और पैसा है| मूवी अपने ट्रेलर के मुताबिक पर्दे पर बिल्कुल अलग तरह से दिखाई देती है| हाउसफुल 5 के कलाकारों में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डीनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपडे, निकितन धीर, रंजीत, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, जैक्लीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और सौंदर्य शर्मा है और मेहमान भूमिका में बॉबी देओल है|
हॉउसफुल 5 की कहानी क्या है?
यह फिल्म एक बिलेनियर की कहानी पर आधारित है| फिल्म के शुरू होते ही पहले दृश्य में उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है, जो लग्जरी क्रूज शिप पर है| वह अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने दूसरे बेटे के नाम पर कर जाता है, लेकिन उसके बेटे को कोई जानता और पहचानता नहीं है| लेकिन जब उसके बेटे को बुलाया जाता है, तो एक-एक करके तीन लोग आ जाते हैं, जो खुद को उसका बेटा बताते है| क्या उसके असली बेटे की पहचान हो पाएगी? क्या वह इन तीनों में से ही कोई एक है? क्या कोई और उसका बेटा बन कर आ जायेगा? यह सब जानने के लिए आपको हाउसफुल 5 मूवी देखनी पड़ेगी|
हॉउसफुल 5 ट्रेलर (क्रेडिट:पोस्टर/नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट)
हाउसफुल 5 टीज़र (क्रेडिट:पोस्टर/नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट)
हाउसफुल 5 रिलीज डेट
6 जून 2025
हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
104.98 करोड़
हाउसफुल 5 बजट
225 करोड़
अभिनय और पात्र
जॉली 3 की भूमिका में अक्षय कुमार का अभिनय अपने चरित्र के मुताबिक औसत दर्जे का कहा जा सकता है, ऐसा लगता है कि वह दोहराया हुआ चरित्र और अभिनय कर रहे हो| वह एक ही प्रकार की डायलाग डिलीवरी, बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव-भाव दिखा रहे हो| जॉली 2 की भूमिका में अभिषेक बच्चन के अभिनय में भी कुछ खास दम नहीं है, वह एक तरह से ओवर एक्टिंग करते हुए नज़र आये|जॉली 1 की भूमिका में रितेश देशमुख का अभिनय ठीक-ठाक कहा जा सकता है, उनकी केमिस्ट्री भी अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन के साथ जमी है, उनका अभिनय भी कुछ हद तक अच्छा कहा जा सकता है|
रंजीत की भूमिका में रंजीत सिर्फ एक दो दृश्य में ही नजर आए| पास्ता की भूमिका में चंकी पांडे का अभिनय भी ठीक-ठाक है|बिट्टू पटेल की भूमिका में जॉनी लीवर का अभिनय हंसी मजाक वाला है, उन्होंने पूरी कोशिश की दर्शकों को हँसाने की| बाबा और भिड़ू की भूमिका में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ का अभिनय भी लगता है कि वह फिल्म में टाइम पास करने के लिए रखे गए हैं| दगदु की भूमिका में नाना पाटेकर का अभिनय थोड़ा सा ही है, पर उन्होंने अपनी भूमिका के साथ पूरा इंसाफ किया है|
फरदीन खान, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपडे और निकितन धीर सहायक भूमिकाओं में नजर आए और उनके लिए भी कुछ खास करने को नहीं था|सभी अभिनेत्रियों में जैकलिन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा ने फिल्म में सिर्फ और सिर्फ भद्दे और फूहड़ कॉस्ट्यूम पहनते हुए अंग प्रदर्शन करती हुई दिखाई दी|पूरी फिल्म में वे सभी क्लीवेज ही दिखाती रही|उनके के लिए फिल्म में अभिनय के सिवाय सब कुछ है|
निर्देशन
इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, इससे पहले वह दोस्ताना (2008) और ड्राइव (2019) जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं| इन दोनों फिल्मों में से दोस्ताना (2008) को छोड़कर ड्राइव (2019) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई| फिल्म की कहानी मनोरंजक तो है लेकिन कहानी में कुछ नयापन नहीं है, बे सिर पैर की कहानी लिखी गई है, जिसको खींचकर लंबा कर दिया गया है| वह किसी भी कलाकार से मजबूत अभिनय निकलवाने में भी असफल रहे| हालांकि वह फिल्म के टोन को बनाए रखने में कामयाब रहे|फिल्म की गति और संरचना भी साफ नहीं है| निर्देशक दर्शकों की भावनाओं और उम्मीदों के साथ जुड़ने में असफल साबित हुए|

कहानी-पटकथा-डायलॉग
तरुण मनसुखानी, फरहाद समजी और साजिद नाडियाडवाला की कहानी-पटकथा-डायलॉग औसत दर्जे की कही जा सकती है, लेकिन कहानी बहुत ही कमजोर है और कोई दम नहीं है| फिल्म देखने के दौरान आप अपना सिर पकड़ कर बैठ जाएंगे, इतनी बोर करती है, जो आपके धैर्य का इम्तिहान लेती है| कहानी की गति बहुत कमजोर है और ऐसा लगता है कि फिल्म को लंबा खींचा जा रहा हो| पहला भाग तो ठीक-ठाक है, लेकिन दूसरा भाग बहुत ही कमजोर और बोरिंग है|
डायलॉग को फिल्म का मजबूत पक्ष कहा जा सकता है, कुछ कलाकारों जैसे जॉनी लीवर और अक्षय कुमार हँसाने में कामयाब रहे| डायलॉग कहानी के टोन के साथ पूरी तरह से align है, जो ह्यूमर और थ्रिलर दोनों को बैलेंस करते हैं| निर्देशक सस्पेंस को बनाए रखने में सफल रहा| अंत तक आप जान नहीं पाएंगे की मर्डर कौन कर रहा है|
सिनेमैटोग्राफी
हाउसफुल 5 में मणिकंदन वी की सिनेमैटोग्राफी औसत दर्जे की लगती है, क्रूज शिप को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया है, जो की बहुत खूबसूरत लगता है और विजुअली फिल्म को enhance करता है| लाइटिंग भी टोन से मैच करती है| सेट डिजाइंस को अच्छे से एक्सप्लोर किया गया है, जो कि कुछ दृश्यों को विजुअली इंपैक्टफुल बनाता है|
एडिटिंग
रामेश्वर एस भगत की एडिटिंग की गति धीमी और अस्थिर है, लंबाई भी थोड़ी ज्यादा है| 20-25 मिनट की फिल्म काटी जा सकती है, फिल्म बीच में कहीं-कहीं पर बहुत बोर करती है| दृश्यों का बदलाव भी स्मूथ नहीं है| एडिटिंग से कहानी प्रभावित नहीं कर पायी|
कोरियोग्राफी
रेमो डिसूज़ा, आदिल शेख की कोरियोग्राफी में कुछ भी नयापन नहीं है, ऐसा लगता है इस प्रकार के डांस स्टाइल, डांस स्टेप्स और डांस मूव्स ना तो इन्नोवेटिव है और ना ही यूनिक है, जो दर्शकों को इंगेज कर पाए| ऐसा कोई गीत या इस प्रकार का कोई भी संगीत नहीं है कि जो दर्शकों को देखने पर मजबूर करें|
प्रोडक्शन डिजाइन
रजत पोद्दार, रजनीश हेडओ का प्रोडक्शन डिजाइन काफी कमजोर है, सेट डिजाइंस भी कुछ खास नहीं है| विजुअल एलिमेंट्स और रंग कहानी के टोन और थीम से मैच करते हैं
श्रेणियाँ | नाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश |
---|---|
डायरेक्टर | तरुण मनसुखानी |
कास्ट | अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, जैक्लीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा |
रिलीज़ तारीख | 6 जून 2025 |
फिल्म शैली | कॉमेडी थ्रिलर |
CBFC | U/A |
बैकड्रॉप | क्रूज शिप |
मूवी टाइम | 2 घंटे 45 मिनट |
कॉस्ट्यूम डिजाइन
रोहित चतुर्वेदी, सनम रतनसी, राजसी दातार की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग खासकर सभी अभिनेत्रियों की बेहद फूहड़ और भद्दी है, वे सभी अंग प्रदर्शन करती हुई दिखाई दी है| और सभी अभिनेताओं की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग भी ठीक-ठाक कहीं जा सकती है|
बैकग्राउंड स्कोर
जूलियस पैकियम का बैकग्राउंड स्कोर कहानी और दृश्यों के मूड और भावनाओं के मुताबिक फिल्म को आगे बढ़ाने में मदद करता है| थ्रिलर और कॉमेडी टोन और थीम के मुताबिक मैच करता है|
साउंड डिजाइन
परीक्षित लालवानी, कुणाल मेहता का साउंड डिजाइन सभी प्रकार के दृश्यों को प्रभावी और प्राकृतिक बनाने में सहायता करता है| डायलॉग की क्लेरिटी और मिक्सिंग भी अच्छी है और म्यूजिक के साथ पूरी तरह से सिंक्रोनाइज है|
संगीत
यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची, व्हाइट नॉइस कलेक्टिव्स, क्रेटेक्स का संगीत इस फिल्म का कमजोर पक्ष है जिसमें कोई दम नहीं है, ऐसा एक भी गीत नहीं है, जो यादगार बन सके और जिस पर दर्शकों को नाचने का मन कर रहा हो|
हाउसफुल 5 सॉन्ग/गाना
कुमार, यो यो हनी सिंह, अल्फाज, सोम, क्रेटेक्स, प्रतीक बोरकर, पत्या द डॉक के गाने फिल्म की टोन और थीम के मुताबिक मैच करते हैं, लेकिन कमजोर संगीत होने की वजह से अपना प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहे|
हाउसफुल 5 रेटिंग
* *
राय
बे-सिर पैर की कहानी वाली कॉमेडी फिल्म, जिसमें सस्पेंस का तड़का भी लगा हो, अश्लील मज़ाक और भद्दें हास्य वाले दृश्यों की भरमार हो, ऐसे दर्शक जो ऐसी फ़िल्में देखना पसंद करते है, वे देख सकते है|
क्लाइमेक्स
क्लाइमेक्स कुछ अलग तरह का है और आपको हँसा-हँसा कर लोटपोट कर देगा| दो अलग-अलग तरह के क्लाइमेक्स फिल्माए गए है, जिसमें मर्डर करने वाले अलग अलग है जो आपको देखने को मिलेंगे|
कमियां
फिल्म में फूहड़ता और अश्लीलता को परोसा गया है| सभी अभिनेत्रियों के क्लीवेज दिखाए गए हैं, परिधान बहुत ही भद्दे और सेक्सी पहनाए गए हैं| जिससे शरीर का प्रदर्शन हो सके और वे सभी फिल्म में सजावट के लिए रखी गई है| Obscene जोक्स और क्रॉस ह्यूमर दिखाया गया है| आजकल की फिल्मों में नारी को किस तरह से दिखाए जा रहा है कि वह सिर्फ देखने की चीज हो| बेहूदा तरह के डायलॉग लिखे गए है|
फिल्मों में हीरोइन को अंग प्रदर्शन करने के लिए रखा जा रहा है, फूहड़ता और अश्लीलता परोस दो, अभद्र और गंदे डायलॉग लिख कर दर्शकों को हँसा दो, चलो फिल्म बनकर तैयार हो गई|ये सब दिखा कर पैसे कमा लो सिर्फ पैसे कमाने से मतलब है और कुछ नहीं|
तथ्य
ऐसे अभिनेताओं को फिल्म में लिया गया हैं जो लगभग अपनी फिल्मी करियर के ढलान पर हैं और कुछ का तो करियर खत्म भी हो गया है और सभी अभिनेत्रियां उनसे आधी उम्र की ली गई है
विवाद
फ्रैंचाइजी की 15वीं वर्षगांठ मनाते हुए फिल्म के टीज़र ने काफी चर्चा पैदा की! हालाँकि, 9 मई, 2025 को उत्साह ने अचानक नया मोड़ ले लिया जब “लाल परी” गीत के संबंध में मोफ्यूजन स्टूडियो द्वारा कॉपीराइट दावे के कारण टीज़र को अप्रत्याशित रूप से यूट्यूब से हटा लिया गया। इसने प्रचार अभियान को काफी बाधित कर दिया! निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सनसनीखेज यो यो हनी सिंह से एक लिखित घोषणा प्रस्तुत करके एक साहसिक कदम उठाया, जिसमें ट्रैक के लिए उनके विशेष अधिकारों की पुष्टि की गई। इस कदम ने एक कानूनी नोटिस को जन्म दिया जिसने अंततः कुछ ही समय में मंच पर टीज़र की विजयी बहाली का नेतृत्व किया!
CBFC
फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने यू/ए 16 + प्रमाण पत्र के साथ मंजूर किया। लेकिन निर्माताओं से कुछ बदलाव करने की मांग की गई है। डायलॉग “निकाल दूंगी” को संशोधित किया गया था क्योंकि यह ऑडियो कट से संबंधित था। “अपने” शब्द से शुरू होने वाले दूसरे संवाद को भी ट्वीक करने को कहा गया। “आइटम” और “हराम” उपयुक्त शब्दों से बदल गए। 1 घंटा 53 मिनट पर एक बहस को खत्म करने का आदेश दिया गया था।
फिल्म में तीन दृश्य काट दिए गए। कट लिस्ट में बताया गया है कि एक दृश्य ‘शैंपेन कमिंग’ को कम कर दिया गया था। दो हाथ के इशारे के दृश्यों को “उपयुक्त रूप से संशोधित” किया गया था। अंत में, एक दृश्य को दो सेकंड तक कम कर दिया गया, जिसमें ‘कामुक दृश्य’ थे। कुल मिलाकर, 11 सेकंड का फुटेज को सेंसर किया गया था|
हाउसफुल 5 स्टार कास्ट
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डीनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपडे, निकितन धीर, रंजीत, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, जैक्लीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और सौंदर्य शर्मा है और मेहमान भूमिका में बॉबी देओल
प्रोडूसर: साजिद नाडियाडवाला, फिरोजी खान, वर्धा नाडियाडवाला, डायरेक्टर: तरुण मनसुखानी, साउंड डिज़ाइन: परीक्षित लालवानी, कुणाल मेहता कास्टूम डिज़ाइन: रोहित चतुर्वेदी, सनम रतनसी, राजसी दातार, म्यूजिक: यो यो हनी सिंह, तनिष्क बागची, व्हाइट नॉइस कलेक्टिव्स, क्रेटेक्स, लिरिक्स: कुमार, यो यो हनी सिंह, अल्फाज, सोम, क्रेटेक्स, प्रतीक बोरकर, पत्या द डॉक, बैकग्राउंड स्कोर: जूलियस पैकियम, प्रोडक्शन डिज़ाइन: रजत पोद्दार, रजनीश हेडओ, एडिटर: रामेश्वर एस भगत, सिनेमेटोग्राफी: मणिकंदन वी, कोरियोग्राफी: रेमो डिसूज़ा, आदिल शेख, स्टोरी: साजिद नाडियाडवाला ,स्क्रीनप्ले: साजिद नाडियाडवाला, फरहाद समजी, तरुण मनसुखानी, डायलॉग्स: फरहाद समजी, एक्शन: परवेज़ शेख, कास्टिंग डायरेक्टर: मुकेश छाबरा
फिल्मी कलाकारों का विवरण | हाउसफुल | हाउसफुल 2 | हाउसफुल 3 | हाउसफुल 4 | हाउसफुल 5 |
---|---|---|---|---|---|
अक्षय कुमार | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ |
रितेश देशमुख | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ |
चंकी पांडे | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ | हाँ |
बोमन ईरानी | हाँ | हाँ | हाँ | ||
जॉनी लीवर | हाँ | हाँ | हाँ | ||
रंजीत | हाँ | हाँ | हाँ | ||
जैकलिन फर्नांडेज | हाँ | हाँ | हाँ | ||
रणधीर कपूर | हाँ | हाँ | |||
मनोज पाहवा | हाँ | हाँ | |||
श्रेयस तलपड़े | हाँ | हाँ | |||
अभिषेक बच्चन | हाँ | हाँ | |||
जैकी श्रॉफ | हाँ | हाँ | |||
निकितिन धीर | हाँ | हाँ | |||
बॉबी देओल | हाँ | हाँ | |||
मलाइका अरोड़ा | हाँ | हाँ | |||
नरगिस फाखरी | हाँ | हाँ | |||
अर्चना पूर्ण सिंह | हाँ | हाँ |
हाउसफुल 5 कब रिलीज होगी
हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को रिलीज हो चुकी है|
हाउसफुल 5 डे 1 कलेक्शन
24.35 करोड़
हाउसफुल 5 डे 2 कलेक्शन
32.38 करोड़
हाउसफुल 5 डे 3 कलेक्शन/संडे कलेक्शन
35.10 करोड़
हाउसफुल 5 फुल मूवी इन हिंदी
फुल मूवी आप थिएटर और मल्टीप्लेक्सेज में देख सकते है|
हाउसफुल 5 मूवी कैसी है
बिना सिर पैर की कहानी वाली कॉमेडी फिल्म, जिसमें सस्पेंस का तड़का भी लगा हो, अश्लील मज़ाक और भद्दें हास्य वाले दृश्यों की भरमार हो, दर्शक जो ऐसी फ़िल्में देखना पसंद करते है, वे देख सकते है|
हाउसफुल 5 हिट या फ्लॉप
अभी हिट या फ्लॉप के बारे में कुछ नहीं कह सकते क्योकि अभी फिल्म थिएटर और मल्टीप्लेक्सेज में चल रही है|
हाउसफुल 5 ओटीटी रिलीज डेट
अमेज़न प्राइम वीडियो पर दो महीने के अंदर रिलीज होगी|
हाउसफुल 5A में हत्यारा कौन है?
अभिषेक बच्चन और फरदीन खान
हाउसफुल 5B में हत्यारा कौन है?
अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह
हाउसफुल 5 वर्ल्ड वाइड कलेक्शन
192.22 करोड़
हाउसफुल 5 कब आएगी
हाउसफुल 5 बन कर 6 जून 2025 को रिलीज हो गया है|
हाउसफुल 5 में कौन-कौन से हीरो हैं
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डीनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपडे, निकितन धीर, रंजीत और बॉबी देओल
हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की फीस
इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है| आप गूगल सर्च कर सकते है|
हाउसफुल 2 में कौन-कौन सी हीरोइन है?
चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाखरी, जैक्लीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और सौंदर्य शर्मा