धुरंधर: द रिवेंज (2026) मूवी रिव्यू: हौंसला, ईंधन, बदला

Reading Time: 12 minutes
धुरंधर: द रिवेंज के एक दृश्य में रणवीर सिंह
धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह (क्रेडिट: पोस्टर/जियो स्टूडियो

“क्या धुरंधर 2, धुरंधर से बेहतर साबित हुई या नहीं? क्या धुरंधर: द रिवेंज सच में एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म साबित हुई है या नहीं?

Table of Contents

🍿धुरंधर: द रिवेंज फिल्म का परिचय

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई धुरंधर: द रिवेंज एकएक्शन थ्रिलर पर आधारित है| फिल्म का निर्देशन जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले आदित्य धर ने किया है| इसको बनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ एक संदेश भी देना है कि पाकिस्तान जैसे देश में भारत के खिलाफ हर वे काम करना हैं जिससे भारत का विखंडन हो, भारत में अराजकता और दंगे फैले, किस तरह से पाकिस्तान कश्मीर को लेकर आज भी पागल और obsessed हैं| फिल्म का टोन एक्शन थ्रिलर और थीम क्राइम है| फिल्म अपने ट्रेलर के मुताबिक पर्दे पर बिल्कुल वैसी ही दिखाई देती है|

धुरंधर: द रिवेंज की मुख्य भूमिकाओं में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, मानव गोहिल और गौरव गेरा हैं|

धुरंधर: द रिवेंज मूवी ट्रेलर (क्रेडिट: पोस्टर/जिओ स्टूडियो)

धुरंधर: द रिवेंज मूवी टीज़र (क्रेडिट: पोस्टर/जिओ स्टूडियो)

📖स्टोरीलाइन ओवरव्यू

धुरंधर: द रिवेंज की कहानी हमजा अली मज़ारी/ जसकीरत सिंह रंगी(रणवीर सिंह)और पाकिस्तान के ल्यारी टाउन के बलोचों और isi, अंडर वर्ल्ड, आर्मी के बीच के करीबी रिश्ते से हैं जो हर काम भारत के खिलाफ करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं| क्या वह अपने दम पर अकेले सबका खात्मा करेगा?

✍️धुरंधर: द रिवेंज प्लॉट

यह फिल्म एक ऐसे भारतीय की है जो पंजाब रेजिमेंट में सैनिक के तौर पर भर्ती होना चाहता था लेकिन उसके जीवन में ऐसी घटना होती हैं जिससे उसे इंडियन एजेंट बनाकर पाकिस्तान भेज दिया जाता है| वह पाकिस्तान में क्या करने गया है ? जिस काम के लिए उसे पाकिस्तान भेजा गया हैं क्या वह काम पूरा कर पायेगा? क्या वह ज़िंदा वापिस भारत लौट पाएगा?

इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको धुरंधर 2 का रिव्यू पढ़ना पड़ेगा|

श्रेणियाँनाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश
डायरेक्टरआदित्य धर
कास्टरणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, मानव गोहिल और गौरव गेरा
रिलीज़ तारीख19 मार्च, 2026
फिल्म शैलीएक्शन थ्रिलर
CBFCA
बैकड्रॉपपंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश
मूवी टाइम3 घंटे 49 मिनट
ओटीटी प्लेटफार्मजियोहॉटस्टार

👨‍🎤धुरंधर 2 का अभिनय और परफॉर्मेंस

कुली के मुख्य कलाकार

हमजा अली मज़ारी/जसकीरत सिंह रंगी की भूमिका में रणवीर सिंह का इससे बढ़िया अभिनय नहीं हो सकता था| उन्होंने अपनी भूमिका को गहराई से समझते हुए, जिस तरह से निभाया है, जहाँ उनके अभिनय के हर पहलू, उनकी वायलेंटआँखों में जो जुनून और गुस्सा दिखा, चाहे डायलॉग बोलने की कला हो, चलने का स्टाइल हो, कपड़े पहनने का तरीका हो, बैठने का स्टाइल हो, सिगरेट पीने की कला हो, चेहरे के हाव-भाव हो, बॉडी लैंग्वेज हो, उनकी पर्सनैलिटी हो, दूसरे अभिनेताओं से केमिस्ट्री हो या फिर अभिनय में स्थिरता हो, हर तरह से वह सर्वश्रेष्ठ नज़र आये|

कहानी पर उनकी भूमिका का असर हो, एक्शन हो, खतरनाक स्टंट्स हो, वह पूरी तरह से दर्शकों के दिमाग पर छा गए| इस फिल्म के लिए वह राष्ट्रीय पुरुस्कार के मजबूत दावेदार है|

मेजर इक़बाल की भूमिका में अर्जुन रामपाल का अभिनय भी लाजवाब रहा| उन्होंने ग्रे शेड्स/नेगेटिव भूमिका निभाई है और वह इस भूमिका में पूरी तरह से फिट बैठते है और उनका गेटअप भी परफेक्ट है| धुरंधर से ज्यादा उनका रोल इस फिल्म में लम्बा है| उन्होंने अपने अभिनय के जरिए पूरा सौ प्रतिशत देने की एक ईमानदार कोशिश की है| एसपी चौधरी असलम की भूमिका में संजय दत्त का अभिनय भी शानदार हैं उनके रोल को कॉमिक टच देकर लिखा गया है वह फिल्म में गालियाँ देते हुए और डबल मीनिंग डायलॉग्स बोलते हुए दर्शकों को हसांते हुए नज़र आए| कुछ दृश्यों में उनका अभिनय बहुत ही जबरदस्त हैं|

अजय सान्याल की भूमिका में आर माधवन का अभिनय भी अच्छा कहा जा सकता है| उनका रोल ज्यादा लम्बा तो नहीं है पर जितना भी हैं उन्होंने अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश की और काफी हद तक वह कामयाब भी रहे| अंतिम के दृश्यों में उनका अभिनय बहुत बढ़िया कहा जा सकता हैं|

जमील जमाली की भूमिका में राकेश बेदी धुरंधर से छोटा रोल है उनके लिए ज्यादा कुछ करने को इस धुरंधर: द रिवेंज वाले पार्ट में नहीं था पर जितना था बढ़िया था|

यालीना की भूमिका में सारा अर्जुन खूबसूरत नजर आई और उनका अभिनय भी अच्छा है पर उनका भी ज्यादा लम्बा रोल नहीं था| धुरंधर: द रिवेंज में उनका रोल काफी लम्बा था लेकिन इसमें उनके लिए ज्यादा कुछ खास करने को नहीं है|

🎬धुरंधर: द रिवेंज डायरेक्टर

धुरंधर 2 फिल्म का निर्देशनआदित्य धर ने किया है जो एक राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता है जो उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशन के लिए मिला था| इस फिल्म से पहले वह बूँद बूँद (शार्ट फिल्म) (2009), आक्रोश (संवाद) (2010), तेज़ (संवाद) (2012), उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019),आर्टिकल 370, धूम धाम (लेखक, निर्माता) (2025), बारामुल्ला (लेखक, निर्माता) (2025), और धुरंधर (2025) जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके है|

यह फिल्म उनकी धुरंधर का पार्ट-2 कह सकते हैं उनकी निर्देशन की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है| उन्होंने एक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा के लिए एक उदाहरण सेट कर दिया कि किस तरह से फिल्म में कहानी को एक नए तरीके जैसे चैप्टर वाइज बताना हैं| उन्होंने चैप्टर स्टाइल में कहानी को बताया है जो आज तक किसी फिल्म में नहीं बताया गया| उनका निर्देशन हॉलीवुड स्टाइल कहा जा सकता है| उनकी फिल्म के हर डिपार्टमेंट्स में मजबूत पकड़ हैं|

वह बहुत ही होशियार, स्किल्ड और अद्भुत निर्देशक है| उन्होंने ने कहानी को इनोवेटिव तरीके से पेश किया, जो शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों का ध्यान बनाए रखती हैं| फिल्म के एक्शन थ्रिलर टोन को लगातार बनाए रखा| उन्होंने ने हर तरह के शॉट्स और हौन्टिंग बैकग्राउंड स्कोर को सम्पूर्ण रूप से सिंक्रोनाइज किया, जो क्लाइमेक्स को प्रभावी बनाता हैं| फिल्म की गति थोड़ी से धीमी है लेकिन आप इसे इग्नोर कर सकते है|

उन्होंने अपने यूनिक स्टाइल से नयी चीज़ें दिखाई| और वह दर्शकों की उमीदों और भावनाओं पर पूरे तरीके से खरे उतरे| उन्होंने इस फिल्म की कहानी को बहुत ही मजबूती से अलग ढंग से लिखा है, फिल्म के हर पहलू में उनकी सक्रियता साफ नजर आती है|

कुछ दृश्यों में में उनकी काबलियत साफ़ झलकती हैं जैसे,

  • जसकीरत सिंह रंगी vs MLA सुखविंदर सिंह परिवार- बहुत ही हिंसात्मक खतरनाक एक्शन दृश्य
  • अरशद पप्पू vs हमजा/उजैर दृश्य जो जीप के दृश्य तक जाता हैं जो कि बहुत हिंसात्मक हैं|
  • हमजा अली vs जस्सी
  • दाऊद इब्राहिम vs मेजर इक़बाल vs हमजा अली/जमाली
  • मोहम्मद आलम vs हमजा अली का इमोशनल बाथरूम दृश्य, आखों में आँसू ला देने वाला है| जो फ्लैशबैक में भी हैं|
  • यालीना vs हमजा अली दृश्य +इमोशनल सीन
  • हमजा अली vs जावेद खनानी दृश्य
  • हमजा अली vs मेजर इक़बाल दृश्य
धुरंधर: द रिवेंज के एक दृश्य में रणवीर सिंह
धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह (क्रेडिट: पोस्टर/जियो स्टूडियो

📝पटकथा और डायलॉग्स

धुरंधर: द रिवेंज कहानी

आदित्य धर ने धुरंधर: द रिवेंज की कहानी बहुत बेहतर लिखी है| उन्होंने इस फिल्म में भारत से आतंकवाद, हमले से सम्बंधित बहुत सारी घटनाओं को सम्मलित किया है| जो सच में फैक्ट्स हैं| एक तरह से पाकिस्तान को एक्सपोज़ किया गया हैं| एक इंडियन एजेंट की क्या ज़िन्दगी होती हैं और कितनी रिस्की होती हैं यह उन्होंने बताया हैं और वह अपने देश को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते है| एक इंडियन एजेंट के जरिए उन्होंने बहुत सारे पर्दे खोल दिए हैं पाकिस्तान के| उन्होंने एक तरह से पाकिस्तान को एक्सपोज़ कर दिया हैं जैसे

  • भारत में आतंकवादी भेजना|
  • हमारे राजनेता भी मिले हुए हैं|
  • उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने मनी लॉन्डरिंग के लिए इस्तेमाल किये जाते थे|
  • नोटेबंदी को आतंकी फंडिंग रोकने के लिए किया गया था|
  • अननोन मेन
  • भारत में ISI एजेंट्स को भेजना और तैयार करना
  • आर्मी और इंटेलिजेंस ब्यूरो का लगातारभारतीयों को उनसे हर तरह से बचाना|
  • बीजेपी सरकार का लगातार आतंकवादी हमलों से देश को बचाना
  • अतीक अहमद का एक माफिया होना
  • पंजाब में ड्रग्स की समस्या को हमेशा जीवित रखना
  • नक़ली करेंसी को भारत में नेपाल के जरिए भेजना|

पटकथा

आदित्य धर, ओजस गौतम और शिवकुमार वी पणिकर की पटकथा थोड़ी सी कमज़ोर कही जा सकती है, कुछ दृश्यों को बहुत ही लम्बा खींचा गया हैं जो फिल्म को थोड़ा सा कमज़ोर बनाते हैं| लेकिंन फिर भी दर्शकों की दिलचस्पी को बनाए रखती है| पूरी फिल्म एक गति के समान चलती है| फिल्म के अंत के दृश्यों को बहुत शानदार तरीके से लिखा गया है|

डायलॉग्स

आदित्य धर ने डायलॉग बहुत ही बढ़िया लिखे हैं| डायलॉग्स में गालियों का बहुत इस्तेमाल किया गया हैं| कुछ डायलॉग्स डबल मीनिंग वाले भी हैं लेकिन वह कहानी की डिमांड के हिसाब से जरुरी हैं और डायलॉग्स और गालियों में पंजाबी भाषा का भी काफी इस्तेमाल किया गया हैं| कुछ डायलॉग्स बहुत ही लोकप्रिय हैं जैसे

  • बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौंसले का ईंधन चाहिए होता है बदला लेने के लिए, और वो ईंधन हर एक में नहीं होता|
  • घायल हूँ इसलिए घातक हूँ|
  • हमारे पेशे में सबसे घातक औज़ार है- नज़र और सब्र, दोनों की धार हमेशा तेज रखना|
  • बब्बर शेर- पूरे जंगल पर राज करता है|
  • जहाँ दर्द है वहां मर्द है|
  • हौंसला, ईंधन, बदला
  • अब बिगाड़ने का वक़्त आ गया है|
  • पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा|
  • कौन हैं सबसे बड़ा धुरंधर

धुरंधर: द रिवेंज सिनेमैटोग्राफी

विकाश नौलखा की सिनेमैटोग्राफी बहुत ही शानदार है, जो कहानी के हर भाव को विस्तार से दिखाती है| कैमरे एंगल्स और लो एंगल शॉट्स में सुचारू रूप से गति का इस्तेमाल किया गया है| कुछ एरियल व्यूज दृश्य बहुत ही सुंदर दिखते है| फिल्म की टोन और थीम के मुताबिक लाइटिंग और कलर कंट्रास्ट कहानी को सहारा देते हैं| सीन्स की फ्रेमिंग और डिजाइनिंग बहुत आकर्षक, सुंदर और, सार्थक है|

✂️धुरंधर 2 एडिटिंग

धुरंधर: द रिवेंज की एडिटिंग की गति एकदम कसी हुई है, जिसे शिवकुमार वी पणिकर ने की है| जो कहानी को बिना रुके तेज और मनोरंजक बनाती है| फिल्म की लंबाई बहुत ज्यादा है, पर फिल्म कहीं से भी बिल्कुल बोर नहीं करती| एडिटिंग से फिल्म की कहानी स्पष्ट और समझने योग्य है|

💥धुरंधर: द रिवेंज एक्शन और विज़ुअल इफेक्ट्स

एक्शन

धुरंधर: द रिवेंज में एजाज़ गुलाब, सी यंग ओ, यन्नीक बेन और रमज़ान बलूत के एक्शन्स और स्टंट्स फिल्म की सबसे बड़ी USP कही जा सकती है, जसकीरत सिंह रंगी vs MLA सुखविंदर सिंह परिवार- बहुत ही हिंसात्मक खतरनाक दृश्य बहुत ही खतरनाक तरीके से फिल्माया गया है| अरशद पप्पू vs हमजा/उजैर दृश्य जो जीप के दृश्य तक जाता हैं जो कि बहुत हिंसात्मक हैं जो देखते ही बनता है| क्लाइमेक्स वाला हमजा अली vs मेजर इक़बाल एक्शन दृश्य भी बहुत ही शानदार और दमदार है, जो फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है|

विज़ुअल इफ़ेक्ट

विज़ुअल इफेक्ट्स बहुत ही शानदार और जानदार है और फिल्म को देखने के दौरान एक अलग तरह का अनुभव देता है|

🏰धुरंधर: द रिवेंज प्रोडक्शन डिजाइन

सेट डिज़ाइन

धुरंधर: द रिवेंज का प्रोडक्शन डिजाइन सैनी एस जोहरे ने किया है| उन्होंनेल्यारी टाउन के सेट्स काफी वास्तविकता और जटिलता से डिजाइन किए गए हैं, जो दर्शकों को कहानी के वातावरण में ले जाते हैं| फिल्म के डिजाइन पुराने समय के अनुसार और सांस्कृतिक बारीकियां को अच्छे से पेश करता है| अलग तरह के रंग और विजुअल कहानी से मेल खाते है| प्रोडक्शन डिजाइन ने एक अलग तरह का एहसास दिलाने वाला बनाया है|

धुरंधर: द रिवेंज के एक दृश्य में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल
धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल (क्रेडिट: पोस्टर/जियो स्टूडियो

👗धुरंधर: द रिवेंज कॉस्ट्यूम डिजाइन

धुरंधर: द रिवेंज की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग जिसे स्मृति चौहान ने की है| पाकिस्तानी डिज़ाइन वाले ही सबने खासकर हमजा के व्यक्तित्व और भावनाओं को पूरी तरह से रिप्रेजेंट करते हैं| उनके कॉस्ट्यूम लोकल ल्यारी टाउन कलर और परंपरा को शोकेस करते है| कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग विजुअल अपीलिंग है| फिल्म की कहानी के साथ-साथ align करते है| ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाते है|

🎶धुरंधर: द रिवेंज बैकग्राउंड स्कोर और साउंड डिजाइन

बैकग्राउंड स्कोर

धुरंधर: द रिवेंज का बैकग्राउंड स्कोर शास्वत सचदेव ने दिया है| कहानी के मूड को बढ़ाते हुए बहुत ही दमदार और प्रभावशाली है| जो दर्शकों को एक अलग तरह से फिल्म को देखने का एहसास कराता है| साउंड इफैक्ट्स जो एक्शंस और इमोशनल ड्रामा वाले दृश्यों को अलग बनाता है|

साउंड डिजाइन

धुरंधर: द रिवेंज का साउंड डिजाइन बिश्वादीप चटर्जी का एक्शन और स्टंट्स वाले दृश्यों को शानदार बनाता है| साउंड डिजाइन फिल्म के विजुअल के साथ सिंक करता है| साउंड डिजाइन यूनिक है|

🎵धुरंधर: द रिवेंज संगीत

धुरंधर: द रिवेंज का संगीत शास्वत सचदेव ने दिया है, उनका संगीत बहुत ही सुरीला और मंत्रमुग्द कर देने वाला है| उनके सभी गीतों का संगीत अलग सा है| आरी आरी, मैं और तू,जान से गुज़रते हैं, डेस्टिनी-मन अटकेया और जाइये सजना सभी बहुत बढ़िया बन पड़े है| सभी गीत फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर की तरह इस्तेमाल किए गए|

धुरंधर: द रिवेंज रेटिंग

⭐⭐⭐⭐1/2

🔥क्लाइमेक्स

धुरंधर: द रिवेंज का क्लाइमेक्स बहुत ही अद्भुत और शक्तिशाली है| इस तरह का क्लाइमेक्स आपने किसी भी फिल्म में नहीं देखा होगा, यह आपको एक बिल्कुल नए तरीके से महसूस कराता है। यह रोंगटे खड़े करने और आँखों में आँसू ला देने वाला है|

🎯निष्कर्ष/Verdict

👍खासियतें

  • लीड स्टार कास्ट का अभिनय विशेषकर रणवीर सिंह
  • शानदार बैकग्राउंड स्कोर।
  • दमदार सिनेमेटोग्राफी
  • खतरनाक एक्शन्स और स्टंट्स

❌कमियां

  • औसत पटकथा
  • कुछ दृश्यों की लम्बाई

❓क्विज

👉 “आपको क्या ज्यादा रोमांचक लगा—स्टंट्स एक्शन्स और सस्पेंस?”

यह फिल्म किसके लिए है|

धुरंधर: द रिवेंज उन दर्शकों के लिए है जो स्टंट्स, एक्शन्स और हिंसात्मक फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं|

💰धुरंधर 2 मूवी बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म की पहली दिन की कमाई वर्ल्डवाइड 190.7 करोड़, इंडिया बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन 118 करोड़,ओपनिंग डे कलेक्शन 75 करोड़, पेड प्रीव्यू 43 करोड़ हैं|

💎चैप्टर स्टाइल स्टोरीटेलिंग

  • 1- ए बर्न्ट मेमोरी
  • 2- लूसिफर
  • 3- घोस्ट्स फ्रॉम द पास्ट
  • 4- ट्रायल बाय फायर
  • 5- अननोन मेन
  • 6- रिवेंज
  • 7- फाइनल चैप्टर

🎪पुरानी यादें

  • दिल पर जख्म खाते है- यह फिल्म जीत (1996) में रिलीज़ हुई थी इस गीत में तब्बू थी|
  • हम प्यार करने वाले- यह फिल्म दिल (1990) में रिलीज़ हुई थी इस गीत में आमिर खान और माधुरी दीक्षित थी|
  • कभी बेकसी ने मारा- यह फिल्म अलग-अलग (1985) में रिलीज़ हुई थी इस गीत में राजेश खन्ना थे|
  • दीदी दीदी- यह एक अरबी गीत हैं जिसे खालिद ने कंपोज़ किया था|
  • बाजीगर ओ बाजीगर- यह बाजीगर फिल्म (1993) में रिलीज़ हुई थी इस गीत में शाहरुख़ खान और काजोल थी|
  • तम्मा तम्मा लोगे- यह फिल्म थानेदार (1990) में रिलीज़ हुई थी इस गीत में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित थी|
  • रासपुतिन- यह इंग्लिश गीत है| जो (1979) में रिलीज़ हुआ था जिसे बोनी एम ने गाया था|
  • ओए ओए- यह फिल्म त्रिदेव (1989) में रिलीज़ हुई थी इस गीत में नसीरुद्दीन शाह और सोनम थी|

✅CBFC

धुरंधर द रिवेंज को (सीबीएफसी) से “ए” प्रमाण पत्र मिला दूसरी ओर, जाँच समिति (ईसी) ने 21 कटौती और परिवर्तनों का आह्वान किया।

सबसे पहले, लोगों को हानिकारक भाषा का उपयोग बंद करने और कुछ हानिकारक शब्दों को बदलने के लिए कहा गया था। कट लिस्ट में इन खराब शब्दों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इसके बजाय एक अलग शब्द का इस्तेमाल किया गया जो अपमानजनक नहीं था। दो स्थानों पर, एक नाम बदल दिया गया था, शायद एक मनगढ़ंत नाम में, जबकि एक शब्द को दबा दिया गया था।

जब दृश्य कटौती की बात आई, तो सिर के दृश्य से टकराने वाले हथौड़े को दो सेकंड तक काट दिया गया। एक हिंसक परिदृश्य जिसमें कोई किसी और को सीमेंट के ब्लॉकों से मारता है, उसमें चार सेकंड की कटौती की गई। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आंख तोड़ने के 4 सेकंड के ग्राफिक्स को काट दिया जाए। सिर कलम करने और लात मारने की छवियों में 24 सेकंड की कटौती की गई।

चुनाव आयोग ने दो स्थानों पर सुधार के लिए कहाः एक एक ऐतिहासिक घटना के बारे में था (केवल उपशीर्षक में) और दूसरा एक शहर के नाम के बारे में था।

इसके अलावा, निर्देशकों को ड्रग्स के बारे में एक अलग बयान जोड़ने के लिए कहा गया था और जिसमें कहा गया था, “इस फिल्म में परेशान करने वाली सामग्री है, और दर्शकों को अपने स्वयं के निर्णय का उपयोग करना चाहिए।” अध्यायों के नाम भी हिंदी में दिए गए थे। जानवरों के साथ अनुक्रमों के लिए, एडब्ल्यूबीआई (भारतीय पशु कल्याण बोर्ड) प्रमाण पत्र भेजा गया था। अंत में, उन्होंने एक आधिकारिक पत्र भेजा जिसमें फिल्म में प्रधानमंत्री के समाचार फुटेज और संदर्भों का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी।

सीबीएफसी ने इस तरह से टेप के 94 सेकंड या 1 मिनट और 34 सेकंड को हटा दिया। धुरंधर इन समायोजनों के बाद द रिवेंज को एक सेंसर प्रमाणपत्र मिला। प्रमाण पत्र के अनुसार फिल्म 229.06 मिनट लंबी है। धुरंधर बदला 3 घंटे, 49 मिनट और 6 सेकंड लंबा है।

धुरंधर का पहला चरण 214.01 मिनट तक चला। इसलिए, अगली कड़ी केवल 15 मिनट लंबी है।

🌍 सामाजिक सन्देश

क्या फिल्मों में इस स्तर की हिंसा दिखाना वाकई ज़रूरी है? इस प्रकार के हिंसात्मक दृश्यों से भरी पड़ी फिल्म से हमारा समाज क्या सीखेगा, फिल्म में कुछ दृश्यों में बहुत अधिक बर्बरता दिखाई गयी हैं ? मनोरंजन की सीमा तक स्वीकार्य है, क्या हिंसा और बर्बरता दिखाने से क्या फिल्म अच्छा बिज़नेस करेगी? फिल्म के कुछ दृश्यों में जिस तरह खुलेआम चाकुओं से वार करते हुए दिखाया गया है| मैं मानता हूँ कि CBFC ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया हैं पर आज के दौर में हर फिल्म थिएटर के बाद OTT प्लेटफॉर्म्स पर आ जाती हैं, जहाँ कोई भी—यहाँ तक कि 18 वर्ष से कम आयु के दर्शक—आसानी से देख सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं|

आप उनको कहाँ तक रोक पाएंगे| हमारा देश भारत है, न कि कोई पश्चिमी समाज जहाँ हिंसा को सामान्य मनोरंजन का हिस्सा मान लिया जाता है। यहाँ सिनेमा समाज का आईना माना जाता है, इसलिए ज़रूरी है कि फ़िल्में ऐसी हिंसात्मक और बर्बरता से भरी सामग्री से जितना हो सके, दूर रहें। “यह मेरे निजी विचार हैं, इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं।”

💬कमेंट

क्या आपको लगता है कि इस तरह की हिंसात्मक फिल्में बननी चाहिए जिसमें हिंसा को बहुत ही बर्बर तरीके से दिखाया गया है

👇“अगर आपको यह रिव्यू अच्छा लगा हो तो इसे share करें, comment करें और follow करना न भूलें।”

⚠️अस्वीकरण

यह कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के Fair Use प्रावधानों के तहत एक समीक्षा है। सभी चित्र, वीडियो और मीडिया उनके संबंधित कॉपीराइट स्वामियों (Sun Pictures) की संपत्ति हैं। कॉपीराइट उल्लंघन का कोई इरादा नहीं है।

धुरंधर 2 रिलीज़ डेट/ कब आएगी

19 मार्च 2026

धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज़ डेट/ कब रिलीज़ होगी

7 मार्च 2026

धुरंधर 2 कास्ट

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, मानव गोहिल और गौरव गेरा

धुरंधर 2 टीज़र कब आएगा/ कब आएगा ?

3 फरवरी 2026

धुरंधर 2 कलेक्शन क्या है?

190.7 करोड़

धुरंधर 2 असली कहानी क्या है?

‘धुरंधर’ (2025) फिल्म मुख्य रूप से पाकिस्तान के कराची, खासकर ल्यारी में पनपे गैंगस्टर रहमान डकैत और अरशद पप्पू के इर्द गिर्द घूमती हैं| वहां की आपराधिक दुनिया पर आधारित है. यह मूवी वास्तविक घटनाओं और सुरक्षा अधिकारियों की जिंदगी से प्रेरित है। यह फिल्म आतंकवाद, गिरोह युद्ध और गुप्त मिशनों का चित्रण करती है।

धुरंधर 2 समीक्षा

यह मेरा लिखा हुआ पूरा रिव्यु पढ़े|

धुरंधर 2 कलेक्शन दिन 2

अभी उपलब्ध नहीं है |

धुरंधर 2 फिल्म वीडियो

यूट्यूब पर देख सकते है|

धुरंधर 2 बड़े साहब

दाऊद इब्राहिम

धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना है या नहीं

नहीं है|

धुरंधर 2 पार्ट 2 2026 में आ रहा है ?

हाँ 19 मार्च को

धुरंधर 2 ने पहले दिन कितनी कमाई की?

118 करोड़

Leave a Comment

Share your thoughts about my content or service. Let me know what you liked or what could be improved.
Enter your valid email address.
Share any ideas or improvements you'd like to see.
Was this review helpful? Let us know by sharing your feedback!