
“क्या होगा जब ऋतिक रोशन और एन.टी. रामा राव जूनियर जैसे दिग्गज पहली बार आमने-सामने होंगे? ‘वार 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि साल की सबसे बड़ी सिनेमाई भिड़ंत बन सकती है|
🍿फिल्म का परिचय
14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई वॉर 2 मूवी एक एक्शन थ्रिलर पर आधारित है, फिल्म का निर्देशन यशराज फिल्म्स के बैनर तले अयान मुखर्जी ने किया है।| यह फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई वॉर की सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने भूमिकाएं निभाई थी| इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन करना है| वॉर 2 हिंदी फिल्म का टोन एक्शन थ्रिलर और थीम सस्पेंस और देशप्रेम है| वॉर 2 की मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक रोशन, एन.टी.रामा राव जूनियर, कियारा अडवाणी, अनिल कपूर, आशुतोष राणा और वरुण बडोला है|
वॉर 2 मूवी ट्रेलर
वॉर 2 मूवी टीज़र
📖स्टोरीलाइन ओवरव्यू
फिल्म की कहानी कबीर (ऋतिक रोशन) और एक नए रहस्यमयी किरदार (एन.टी.रामा राव जूनियर) के बीच की जंग के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी भारत की सुरक्षा, देशभक्ति और व्यक्तिगत बदले की भावनाओं को जोड़ते हुए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेज़ पर आधारित है।
✍️वॉर 2 प्लॉट
यह फिल्म दो ऐसे मेजर की कहानी पर आधारित है, जो एक मिशन पर हैं जिसमें उन्हें भारत के छिपे हुए दुश्मनों तक पहुँचना और उन्हें पकड़ना है। लेकिन इस मिशन में दोनों को एक-दूसरे के बारे में यह पता नहीं होता कि वे एक ही मिशन पर हैं। जब उनका पहली बार आमना-सामना होता है, तो वे एक-दूसरे को देखकर हैरान रह जाते हैं। क्या वे दोनों एक-दूसरे के दुश्मन है? क्या वे एक-दूसरे को मार देंगे? क्या वे एक-दूसरे के दोस्त है? यह सब जानने के लिए आपको वॉर 2 मूवी रिव्यू / समीक्षा 2025 पढ़ना पड़ेगा|
श्रेणियाँ | नाम/रिलीज़/शैली/रेटिंग/सारांश |
---|---|
डायरेक्टर | अयान मुख़र्जी |
कास्ट | ऋतिक रोशन, एन. टी. रामा राव जूनियर, कियारा अडवाणी, अनिल कपूर, आशुतोष राणा और वरुण बडोला |
रिलीज़ तारीख | 14 अगस्त 2025 |
फिल्म शैली | एक्शन थ्रिलर |
CBFC | U/A |
बैकड्रॉप | दिल्ली और स्पेन |
मूवी टाइम | 2 घंटे 51 मिनट |
ओटीटी प्लेटफार्म | नेटफ्लिक्स |
👨🎤अभिनय और परफॉर्मेंस
वॉर 2 के मुख्य कलाकार
कबीर की भूमिका में ऋतिक रोशन ने अपने चरित्र के मुताबिक बहुत ही शानदार और दमदार अभिनय किया है| उनके अभिनय में एक्शन के साथ-साथ चरित्र की भावनाएँ साफ दिखती है, लेकिन उनके अभिनय को देखकर ऐसा लगता है कि इस प्रकार की भूमिकाओं में उन्हें कई फिल्मों में देख चुके है| उनकी बॉडी लैंग्वेज, संवाद अदायगी और हाव-भाव भी ठीक ठाक कहे जा सकते है| उनकी एन.टी.रामा राव जूनियर के साथ केमिस्ट्री भी बेहतरीन है| उन्होंने अपने पात्र को फिल्म के हर दृश्य में निरंतर एक जैसा ही रखा और एक्शन दृश्यों में उनके स्टंट्स देखने लायक है|
विक्रम/रघु की भूमिका में एन.टी.रामा राव जूनियर की यह पहली हिंदी फिल्म है, वैसे वह तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते है| उनका हिंदी बोलने का लहजा बहुत ही परफेक्ट कहा जा सकता है ऐसा लगता नहीं है कि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है| उनकी भूमिका ग्रे शेड्स वाली है| और वह ऋतिक रोशन पर भारी पड़े| ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की रही| उनकी डायलॉग डिलीवरी, चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज बहुत बेहतरीन है| एक्शन दृश्यों में भी उन्होंने कमाल किया है|
काव्य की भूमिका में कियारा अडवाणी के ज्यादा दृश्य और लंबा रोल तो नहीं है पर उन्होंने औसत दर्ज़े का अभिनय किया है| एक दृश्य में वह ऋतिक रोशन के साथ स्टंट्स करती हुई भी नज़र आयी| आवन जावन गीत में उन्होंने टू पीस बिकिनी पहनी और बहुत सेक्सी भी नज़र आयी|
सहायक कलाकार
सहायक भूमिकाओं में सभी का अभिनय ठीक ठाक कहा जा सकता है| और किसी का भी रोल लम्बा नहीं था|
🎬निर्देशन
वॉर 2 का निर्देशन अयान मुख़र्जी ने किया है इससे पहले वह वेक अप सिद (2009), यह जवानी है दीवानी (2013), ब्रह्मास्त्र (2022) जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं, उनकी सभी फिल्में सफल रही, लेकिन इस फिल्म में वह मात खा गए क्योंकि निर्देशन बहुत कमज़ोर और घटिया है| एक घिसी पिटी कहानी में कुछ भी वह नया नहीं दिखा पाए| ऐसा लगता है कि फिल्म में सिर्फ और सिर्फ एक्शन ही देख रहे है|
उन्होंने कोई इनोवेटिव तरीका नहीं अपनाया। ऐसी कहानी पर पहले जो फिल्में हमने देखी हैं, यह भी उन जैसी ही नज़र आती है। वह फिल्म के टोन को अंत तक बरकार रखने में असफल रहे और दर्शकों की भावनाओं और उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे| कमज़ोर पटकथा और संपादन के साथ कहानी की गति को बरकरार नहीं रख पाए|
📝वॉर 2 पटकथा और डायलॉग्स
कहानी
आदित्य चोपड़ा की कहानी में नयापन और दम नहीं है, क्योंकि ऐसी कहानी पर हम कई फिल्में देख चुके है| फर्स्ट हाफ मनोरंजक और दूसरे हाफ में फिल्म धीमी गति की है, जैसे फिल्म को लंबा खींचा जा रहा हो| अंत में तो आप सिर पकड़कर बैठ जाएंगे दोनों के फाइट दृश्य को च्यूइंग गम की तरह खींच दिया गया है|
पटकथा
श्रीधर राघवन की पटकथा एकदम कमज़ोर है और यह पात्रों की भावनात्मक यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में असफल रहती है| क्लाइमेक्स के दृश्यों को बहुत लम्बा खींचा गया है जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने में असफल रहे|
डायलॉग्स
अब्बास टायरवाला के डायलॉग ज्यादा प्रभावी और रियलिस्टिक नहीं है जो कहानी के टोन के साथ पूरी तरह से मैच नहीं करते|
🎥सिनेमेटोग्राफी
वॉर 2 की सिनेमेटोग्राफी बेंजामिन जैस्पर एसीएस ने बेहतरीन की है| एक्शन दृश्यों के लिए गतिशील कैमरा मूवमेंट्स और एंगल्स काफी प्रभावी है जो फिल्म की थीम और टोन के साथ मैच करते है| स्पेन की लोकेशंस के एरियल व्यूज दृश्य तो कमाल के है जो आकर्षित तरीके से कैप्चर किए गए है|
- कार/ ट्रेन वाला दृश्य बहुत ही शानदार है, इसमें एरियल व्यूज, 360 डिग्री एंगल्स का प्रयोग विज़ुअली बहुत ही सुन्दर किया गया है|
- आसमान में एयरोप्लेन पर शूट किया गया दृश्य तो आपके रोंगटे खड़े कर देगा जो बहुत ही खतरनाक है|
- वाटर बोट और उसके बाद रोड वाला दृश्य भी कमाल का और जबरदस्त है|
💥एक्शन और विज़ुअल इफेक्ट्स
एक्शन
वॉर 2 के एक्शन सीक्वेंस जिसे 6 एक्शन निर्देशकों स्पीरो रजाटोस, फ्रांज़ स्पिलहॉस, क्रैग मैकरे, ओह सी यंग, सुनील रोड्रिगुएस, अनल अरासु की एक पावरहाउस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है| उनकी संयुक्त विशेषज्ञता फिल्म के स्टंट्स में एक अद्वितीय तीव्रता लाती है, जो ऐसे दृश्य प्रस्तुत करती है जो नयेपन लिए हुए हैं।
प्रत्येक दृश्य, दर्शकों को अपनी सीटों से उठने नहीं देते जैसे कार/ ट्रेन वाला, आसमान में एयरोप्लेन पर शूट किया गया और वाटर बोट, कार वाला बहुत ही शानदार, खतरनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन दृश्य है| फिल्म के अंत में दोनों की फाइट वाला एक्शन दृश्य भी बहुत कमाल का है|
विसुअल इफेक्ट्स
वॉर 2 के विज़ुअल इफेक्ट्स अच्छे कहे जा सकते है|
✂️एडिटिंग
वॉर 2 की एडिटिंग आरिफ शेख ने की है जो धीमी गति की और दूसरे हाफ में बोर करती है| लंबाई भी ज्यादा है|
💃कोरियोग्राफी
बोस्को लेस्ली मार्टिस की कोरियोग्राफी का ज्यादा स्कोप तो नहीं है, लेकिन फिल्म के संगीत और टोन के साथ मैच करती है| जनाब-ए-आली और आवन जावन गीत में ऋतिक रोशन की स्टाइल वाली कोरियोग्राफी इनोवेटिव नहीं है|
🏰प्रोडक्शन डिजाइन और आर्ट डायरेक्शन
सेट डिज़ाइन
अमृता महल नकाई और रजत पोद्दार के सेट डिजाइन ने कहानी के संदर्भ के अनुसार विश्वसनीय है जो दिखने में मनोरंजक और कहानी के साथ सिंक में है|
विज़ुअल डिटेलिंग
रंग और विजुअल एलिमेंट्स कहानी के मूड के साथ मैच करते हैं| प्रोडक्शन डिजाइन के सेट डिजाइन तार्किक लगते हैं|
🎶वॉर 2 बैकग्राउंड स्कोर और साउंड डिजाइन
बैकग्राउंड स्कोर
संचित और अंकित बल्हारा का बैकग्राउंड स्कोर कहानी और दृश्यों के साथ सिंक है लेकिन बहुत शोर मचाने वाला है, कुछ नया और यूनिक भी नहीं है|
साउंड डिजाइन
गणेश गंगाधरण और दिलीप सुब्रमण्यम का साउंड डिजाइन काफी इफेक्टिव है और हर तरह के दृश्यों को सपोर्ट करता है|

👗कॉस्ट्यूम डिजाइन
वॉर 2 में अनाईता श्रॉफ अदाजानिया की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग करक्टेर्स के व्यक्तित्व और भावनाओं को पूरी तरह से पेश करती है| जो विजुअल अपीलिंग और एसथेटिकली प्लीजिंग है| तीनो कलाकारों के कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग पर बहुत मेहनत की गई है|
🎵म्यूजिक और गीत
म्यूजिक
वॉर 2 का संगीत प्रीतम ने दिया है। जनाब-ए-आली गीत को सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है, जबकिआवन-जावन गीत को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने गाया है। दोनों ही गाने औसत दर्जे के हैं—लंबे समय तक याद रहने लायक नहीं, बल्कि सुनो और भूल जाओ।
गीत
गीतों को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है, जो कि वॉर 2 की टोन और थीम के साथ मैच करते हैं|
⭐वॉर 2 मूवी रेटिंग
⭐⭐
🔥क्लाइमेक्स
वॉर 2 का क्लाइमेक्स बहुत बोर करता है। दोनों के फाइट दृश्य को ग़ैर-ज़रूरी लंबा खींचा गया है। पुरानी फिल्मों की तरह इसमें भी कोई नयापन नहीं है। सारे गुंडों को एक-एक करके मार गिराने से ही क्लाइमेक्स बना दिया गया है।
🎯निष्कर्ष/Verdict
👍खासियतें
- लीड एक्टर्स का बेहतरीन अभिनय
- रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन दृश्य
- शानदार सिनेमेटोग्राफी
- स्पेन की लोकेशंस के बहुत ही सुन्दर एरियल व्यूज दृश्य
❌कमियां
- कार और ट्रेन वाले दृश्य में आपको पहले ही पता चल जाएगा कि यह दोनों कार के साथ पुल के नीचे गिर जाएंगे, इसके बाद वे पानी में छलांग लगाकर के भाग जाते है| इसी दृश्य में यह समझ से परे है कि विक्रम/रघु उस लड़की को क्यों बचाता है और फिर इन दोनों को छोड़ क्यों देता है जबकि वे दोनों उसके दुश्मन है|
- एक दृश्य में विक्रम/रघु दिल्ली के जामा मस्जिद पर बैठा दिखता है, लेकिन अगले ही पल वह स्पेन में दिखाई देता है|
- सारे एक्शन दृश्यों में एक बात आम है- साफ़ दिखाई देता है कि बहुत बड़ी गप्प मारी जा रही है|
- फिल्म के पहले दृश्य में ऋतिक रोशन की एंट्री एक्शन दृश्य से होती है और बिलकुल वैसे ही एन.टी.रामा राव जूनियर की एंट्री भी होती है| दोनों दृश्यों की लंबाई भी लगभग 10 मिनट है, अंत का फाइट दृश्य भी 10 मिनट का है|
- शुरआत के आधे घंटे तक फिल्म में कोई कहानी नज़र नहीं आती|
- आवन जावन गीत में ही हीरो/हीरोइन की किस और हीरोइन को टू पीस बिकिनी पहनाकर दिखा दिया गया| एक पंथ दो काज हो गया|
- एक्शन दृश्यों में बार बार आग के गोले फटते हुए दिखाए गए है जो रिपेटिटिव लगते है|
- दोनों की बॉडी में सरिया घुसने वाला दृश्य भी गप्प जैसा लगता है|
- बिछड़े हुए दो दोस्तों का एंगल डाल कर कहानी को घिसी पिटी बना दिया गया है|
- फिल्म की कहानी बार बार फ्लैशबैक में जाती है और फिर प्रेजेंट में लौटआती है, तो जिससे एक समय बाद काफी बोरियत महसूस होने लगती है|
❓क्विज
आपके हिसाब से वॉर 2 का सबसे अच्छा हिस्सा कौन सा था – एक्शन या सिनेमेटोग्राफी ?
यह फिल्म किसके लिए है|
जिन दर्शकों को एक्शन फ़िल्में देखना पसंद है वे एक बार वॉर 2 देख सकते है|
✅CBFC
CBFC द्वारा एक्शन दृश्यों को हटाने या बदलने के लिए नहीं कहा गया है। फिर भी, उन्होंने अन्य दृश्यों के लिए ऑडियो और विजुअल कट जैसे बदलावों का अनुरोध किया है। शुरुआत के लिए, निर्माताओं को ऑडियो और ग्राफिक्स दोनों में “अनुचित संदर्भों” को अक्षम करने का निर्देश दिया गया था। फिल्म में छह अलग-अलग स्थानों पर संपादन किया गया। एक वाक्य जिसे पहले अनुमति दी गई थी, उसका उपयोग ‘अश्लील’ बातचीत के स्थान पर किया जाता था। भाषण की इस पंक्ति के कुछ ही समय बाद, किसी ने दो सेकंड के “अश्लील” इशारे को हटाने का अनुरोध किया जो एक पात्र ने किया था।
CBFC द्वारा उन्हें यौन स्पष्ट सामग्री में आधी कटौती करने की सलाह दी गई थी। यह नौ सेकंड के बराबर का है। माना जा रहा है कि ये तस्वीरें कियारा आडवाणी की फिल्म ‘अवान जावां’ के बिकिनी दृश्य की हैं। यह जानने के बाद CBFC ने इसके 9 सेकंड को सेंसर कर दिया था| वॉर 2 के टीज़र और ट्रेलर में संक्षिप्त उपस्थिति से लेकर कियारा के पहले अनदेखे भव्य अवतार के पूर्ण अनावरण तक, प्रशंसक पागल हो रहे हैं। कियारा के प्रशंसक की प्रतिक्रिया अभी भी हवा में है और इसमें इंटरनेट को बाधित करने की क्षमता है।
इन संशोधनों के बाद,वॉर 2 को 6 अगस्त को यू/ए 16 + प्रमाणित किया गया था। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का रनिंग टाइम 179.49 मिनट है। पुनः व्यक्त करने के लिए, वॉर 2 का चलने का समय 2 घंटे, 59 मिनट और उसके बाद 49 सेकंड है।
YRF ने कुल 28 दृश्यों को संशोधित किया है। अधिकांश विलोपन केवल कुछ सेकंड की अवधि के भीतर होते हैं। यह इंगित करता है कि केवल विशिष्ट शॉट्स को हटा दिया गया है, जबकि पूरा दृश्य बरकरार है। 22 दृश्यों में से, हटाए गए सभी 22 दृश्यों की अवधि 10 सेकंड से कम है। एक पीछा अनुक्रम को 16 सेकंड छोटा कर दिया गया है, और एक अन्य एक्शन दृश्य को 24 सेकंड कम कर दिया गया है। एक अनुक्रम को 32 सेकंड से काट दिया गया है।
नायकों के बीच संवाद को 1 मिनट और 19 सेकंड तक छोटा कर दिया गया है, जो रचनाकारों द्वारा किसी भी दृश्य पर लागू सबसे लंबे कट को चिह्नित करता है। रोलिंग एंड क्रेडिट की गति को बदल दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप फिल्म के कुल रन टाइम में 1 मिनट और 47 सेकंड की कमी आई है।
फिल्म निर्माताओं ने फिल्म को 6 मिनट और 25 सेकंड तक छोटा कर दिया। वॉर 2 का पिछला रन समय 179.49 मिनट था, जो 2 घंटे, 59 मिनट और 49 सेकंड के बराबर था। फिल्म की अद्यतन अवधि 173.24 मिनट है, जो 2 घंटे, 53 मिनट और 24 सेकंड के बराबर है।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्वेच्छा से फिल्म की लंबाई में कटौती की ताकि इसे और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। फिल्म का रिवाइज्ड रन टाइम अब 171.44 मिनट यानी 2 घंटे, 51 मिनट और 44 सेकंड है।
🚫अनावश्यक दृश्य
“‘आवन-जावन’ गीत में कियारा आडवाणी टू-पीस बिकिनी में दिखाई देती हैं, जिसमें उनका प्रस्तुतीकरण कहीं-कहीं अश्लील और फूहड़ लगता है। ऐसे दृश्य पारिवारिक दर्शकों के लिए असुविधाजनक हो सकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो यशराज फिल्म्स बैनर ने बिकिनी का पेटेंट ले रखा हो — ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण, ‘सैयारा’ में अनीत पड्डा और अब ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी।”
कमेंट
आपको क्या लगता है, क्या वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होगी ?
वॉर 2 मुख्य लीड में कौन है?
ऋतिक रोशन और एन. टी. रामा राव जूनियर
ऋतिक रोशन की फिल्में
वॉर 2 फिल्म का कुल कलेक्शन
220.75 करोड़
क्या वॉर 2 सच में आ रही है?
हाँ और 14 अगस्त, 2025 को रिलीज़ भी हो गयी है|
वॉर 2 हिट या फ्लॉप
अभी कुछ नहीं कहा जा सकता अभी फिल्म सिनेमा हाल में चल रही है|
वॉर 2 बजट
300-400 करोड़
वॉर 2 मूवी रिलीज़ डेट
14 अगस्त 2025
वॉर 2 imdb रेटिंग
वॉर 2 imdb रेटिंग
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
146 करोड़
वॉर 2 वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन
234.53 करोड़
वॉर 2 मूवी ओटीटी रिलीज़ डेट
2 महीने के बीच में नेटफ्लिक्स पर
वॉर 2 कब रिलीज़ होगी
14 अगस्त 2025
वॉर 2 का अब तक का टोटल कलेक्शन कितना है?
234.53 करोड़
वॉर 2 बनाम कुली कलेक्शन
234.53 करोड़ / 404 करोड़
वॉर 2 जैसे फिल्में
वॉर, एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, टाइगर 3, पठान, और जवान
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
अभी तक ऐसे कोई रिकॉर्ड नहीं है|
वॉर 2 में खलनायक कौन है?
एन. टी. रामा राव जूनियर
वॉर 2 में काली कौन है?
काली कार्टेल में चीन, रूस, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका और भारत के व्यापारी शामिल थे और उनका मुख्य लक्ष्य वर्तमान भारतीय प्रधानमंत्री विलासराव सारंग को बदलना था।
वॉर 2 ट्रेलर रिलीज़ डेट
25 जुलाई 2025
वॉर 2 का रिव्यू क्या है?
मेरे इसी रिव्यु को ऊपर पढ़ ले
वॉर 2 के वीडियो
वॉर 2 के कोई भी वीडियो नहीं है|
वॉर 2 फुल मूवी
अभी आप फुल मूवी को सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्सेज में देख सकते है |
वार 2 किस बारे में होगा?
रामा राव जूनियर की यह पहली हिंदी फिल्म है| कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक पूर्व रॉ एजेंट कबीर धालीवाल की कहानी है, जो एक बार गुंडा बन जाता है और देश की सुरक्षा को खतरा बनाता है। उसे बेअसर करने का काम एक विशेष इकाई के अधिकारी, विक्रम चेलापति को सौंपा जाता है